आंखों में आंसू लिए छात्रा ने कहा- हमें बचा लो, पता नहीं हमारे साथ क्या होगा...

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (14:00 IST)
नई दिल्ली। एक तरफ यूक्रेन से भारत लौटे छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कराहट है, वहीं यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसी ही एक मेडिकल छात्रा है गरिमा मिश्रा, जो कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है। 
 
गरिमा ने एक वीडियो शेयर कर कहा है कि हमें कोई हेल्प नहीं मिल रही है, भारतीय एम्बेसी कॉल नहीं उठा रही है। हम बुरी तरह फंस चुके हैं। जहां हम रह रहे हैं वहां भी लोग आकर हंगामा करते हैं। रात को भी गेट तोड़ने की कोशिश की गई। हमें किसी भी तरह की मदद नहीं मिल पा रही है। 
<

आपदा में अवसर ढूंढने की ऐसी भी क्या बेशर्मी प्रधानमंत्री जी कि देश की बेटियों की प्रतिष्ठा और सुरक्षा की भी फिक्र न हो।

इतिहास आपको माफ नहीं करेगा प्रधानमंत्री जी...ये सनद रहे आपको। pic.twitter.com/ZJv7Gjy4Mu

— Congress (@INCIndia) February 28, 2022 >
लड़की ने कहा कि मेरे एक दोस्त ने फोन पर बताया कि लोग ट्रेन या बस से बॉर्डर की तरफ जा रहे हैं, उन पर रूसी सेना फायरिंग कर रही है। उन सैनिकों ने लड़कियों को उठा लिया है। पता नहीं उन्हें कहां ले गए। लड़कों का कोई पता नहीं। हमें पता नहीं हमारे साथ क्या होगा। जो भी इस वीडियो को सुन रहा है, हमें बचा लो। योगी जी-मोदी जी हमें बचा लो। 
 
भारत सरकार पर आरोप : एक अन्य लड़की का वीडियो भी जारी हुआ है। इस लड़की ने सीधा आरोप लगाया है कि इंडियन एंबेसी हमारे कॉलेज रिजेक्टर कर रही है। इस लड़की ने एंबेसी में काम करने वाले किसी विक्रम कुमार का नाम भी बताया है। उसका कहना है कि भारत सरकार हमारे लिए कुछ भी नहीं कर रही है। एंबेसी के लोग गाइडेंस देने के बजाय हमें इग्नोर कर रहे हैं। बॉर्डर पर लड़कियों को भी बेरहमी से भी मारा जा रहा है। 
<

"The Indian govt is doing nothing for us."

The distressed cries of our children are gut-wrenching.

Mr. Prime Minister,
while you convert even this grave aapda into an 'avsar' in each of your election rallies, would you kindly care enough to actually ensure their safe return? pic.twitter.com/JUWuXMlmHV

— Congress (@INCIndia) February 28, 2022 >
इस लड़की ने भारत के लोगों से अपील की है कि भारत सरकार हमारी मदद नहीं कर रही है। आप प्रदर्शन करिए तभी हम निकल पाएंगे। हम इस समय बॉर्डर से करीब 800 किलोमीटर दूर हैं। इस लड़की का कहना है कि दूसरे देशों की सरकारों ने अपने लोगों को निकाल लिया है। इस समय यूक्रेन में भारत के 20-30 हजार स्टूडेंट्‍स फंसे हैं। ये दोनों ही ट्‍वीट कांग्रेस ने किए हैं। 
 
Show comments

आंध्र में विधायक ने मतदान केंद्र पर मतदाता को जड़ा थप्पड़, जानिए क्‍या है मामला...

हमारे परिवार ने हमेशा रायबरेली के हित में काम किया : राहुल गांधी

Lok Sabha Election : बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, भाजपा नेता दिलीप घोष के काफिले पर हमला

राहुल गांधी बोले, मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है रायबरेली, इसलिए आया हूं चुनाव लड़ने

AAP की राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने CM केजरीवाल के निजी स्टाफ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Sushil Modi Death : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे BJP नेता

Lok Sabha Elections LIVE: चौथे चरण में 63 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा 76.02%

मुंबई बड़ा हादसा, घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 8 की मौत, 59 जख्मी, 67 को बचाया, रेस्क्यू जारी

खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.83 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 11 महीने के निचले स्तर पर

Madhya Pradesh Lok Sabha Elections 2024 : मध्यप्रदेश में 8 सीटों पर 71 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, इंदौर में सबसे कम, खरगोन में सबसे ज्यादा वोटिंग