रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या बोले जेलेंस्की?

Webdunia
शनिवार, 14 मई 2022 (14:44 IST)
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लोग रूसियों को देश से बाहर निकालने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आज कोई यह अनुमान नहीं लगा सकता कि यह युद्ध कब तक चलेगा।
 
जेलेंस्की ने कहा कि यह दुर्भाग्य से न केवल हमारे लोगों पर निर्भर करेगा, जो पहले से ही अपना अधिकतम दे रहे हैं, बल्कि यह हमारे भागीदारों पर, यूरोपीय देशों पर, पूरी स्वतंत्र दुनिया पर निर्भर करेगा।
 
उन्होंने कहा कि वह उन सभी के आभारी हैं जो रूस पर प्रतिबंधों को मजबूत करने और यूक्रेन को दी जा रही सैन्य एवं वित्तीय सहायता बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि यह रूसी आक्रमण के सामने स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एकमात्र उपाय है। पश्चिमी देशों के लिए यह केवल एक खर्च या खर्च के हिसाब के बारे में नहीं है, यह भविष्य के बारे में है।
 
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने शुक्रवार को युद्ध के दौरान 200 वें रूसी विमान को मार गिराया और उन्होंने टैंकों, बख्तरबंद वाहनों, हेलीकॉप्टरों और ड्रोन के लिहाज से रूस को भारी नुकसान पहुंचाया है। और किसलिए? ताकि लेनिन की मूर्ति अस्थायी रूप से कब्जे वाले जेनिचेस्क में कुछ देर तक और खड़ी रह सके? रूस के लिए और कोई परिणाम नहीं हो सकता है। अप्रैल में रूसी सेना ने दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र के एक शहर जेनिचेस्क में लेनिन की प्रतिमा को फिर से स्थापित किया था।
 
जेलेंस्की ने कहा कि मारियुपोल इस्पात संयंत्र में फंसे घायल लड़ाकों को निकालने की कोशिश के लिए यूक्रेन बहुत मुश्किल बातचीत में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम बड़ी संख्या में लोगों को निकालने के बारे में बात कर रहे हैं। बेशक, हम सभी अपने हर रक्षक को निकालने के लिए सब कुछ कर रहे हैं। हम पहले ही दुनिया के हर उस शख्स को शामिल कर चुके हैं, जो सबसे प्रभावशाली मध्यस्थ हो सकते हैं।
 
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने रूसी सैनिकों के कब्जे से कस्बों और गांवों को फिर से अपने अधिकार में ले लिया है। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल की आपूर्ति, टेलीफोन संचार और सामाजिक सेवाओं को बहाल करने के लिए काम जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: केरल में मानसून हुआ एक्टिव, यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक वर्षा की संभावना

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

अगला लेख