Hanuman Chalisa

ऐसा कौन सा हिन्दू राजा है जिसने किया था चीन पर भी शासन?

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 23 जून 2023 (12:43 IST)
Kushan empire : कुषाण कौन थे यह ‍भी शोध का विषय है, लेकिन उनमें से कुछ पारसी थे और भारत में रहने वाले हिन्दू और बौद्ध थे। कुषाणों के बारे में मथुरा के इतिहासकार मानते हैं कि वे शिव के उपासक और कुष्मांडा जाति के थे। इस जाति के लोग प्राचीन काल में भारत से बाहर जाकर बस गए थे और जब वे शक्तिशाली बन गए तो उन्होंने भारत में अपने साम्राज्य का विस्तार किया। गुर्जर इतिहासकार उसे गुर्जर मानते हैं। हालांकि कई इतिहासकार इन्हें विदेशी आक्रांता मानते हैं। 
 
सम्राट कनिष्क प्रथम (127 ई. से 140-50 ई. लगभग) : कुषाणों में सबसे शक्तिशाली सम्राट हुआ कनिष्क। अफगानिस्तान के बच्चों के नाम और उनके यहां के स्थानों के नाम आज भी कनिष्क के नाम पर मिल जाएंगे। सम्राट कनिष्क का राज्य कश्मीर से उत्तरी सिन्ध तथा पेशावर से सारनाथ के आगे तक फैला था। कुषाण राजाओं में क्रमश: कुजुल कडफाइसिस, विम तक्षम, विम कडफाइसिस, कनिष्क प्रथम, वासिष्क, हुविष्क, वासुदेव कुषाण प्रथम, कनिष्क द्वितीय, वशिष्क, कनिष्क तृतीय और वासुदेव कुषाण द्वितीय का नाम प्रमुख है। 151 ईस्वी में कनिष्क की मृत्यु हो गई थी।
 
कनिष्क का साम्राज्य बहुत विस्तृत था। उसकी उत्तरी सीमा चीन के साथ छूती थी। चीन की सीमा तक विस्तृत विशाल कुषाण के लिए कनिष्क ने एक नए कुसुमपुर (पाटलीपुत्र) की स्थापना की और उसे 'पुष्पपुर' नाम दिया। यही आजकल का पेशावर है, जो अब पाकिस्तान में है। पेशावर में कनिष्क ने एक प्रमुख एक स्तूप बनाया था। महाराज हर्षवर्धन के शासनकाल (7वीं सदी) में जब प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्यू-एन-त्सांग भारत भ्रमण करने के लिए आया, तो इस विशाल स्तूप को देखकर वह आश्चर्यचकित रह गया था।
 
उल्लेखनीय है कि कनिष्क ने भारत में कार्तिकेय की पूजा को आरंभ किया और उसे विशेष बढ़ावा दिया। उसने कार्तिकेय (शिव के पुत्र) और उसके अन्य नामों- विशाख, महासेना और स्कंद का अंकन भी अपने सिक्कों पर करवाया। माना जाता है कि इराक के यजीदी लोग भी कार्तिकेय की पूजा करते हैं और उनका संबंध भी कनिष्क से था।
कनिष्का का चीन से संघर्ष : ऐसा भी माना जाता है कि यूची कबीले से निकली यूची जाति ने भारत में कुषाण वंश की स्थापना की। इसी वंश का प्रमुख राजा कनिष्क था। हालांकि इतिहासकारों में इसको लेकर मतभेद है परंतु यह स्पष्ट है कि वह पहले हिन्दू धर्म का उपासक था बाद में उसने बौद्ध धर्म अपना लिया था। कनिष्क केवल उत्तरी भारत की विजय से ही संतुष्ट नहीं था। उसने चीन के सुप्रसिद्ध सेनापति पान-चाऊ के समक्ष चीन के सम्राट की कन्या से विवाह का प्रस्ताव रखा। चीने के सेनापति ने इसे अपने सम्राट का अपमान माना और तब कनिष्क का चीन के साथ युद्ध हुआ। इस युद्ध में कनिष्क की पराजयी हुई परंतु वह निराश नहीं हुआ और उसने दोगुनी ताकत से चीन पर हमला करके उसने चीन के प्रदेशों पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया। खोतान और यारकन्द के प्रदेश इसी युद्ध में विजय होने के कारण कुषाणों के साम्राज्य में सम्मिलित हुए।
 
कनिष्क की मृत्यु के बाद कुषाण साम्राज्य कमजोर होने लगा तो भारत के शकों ने अधिपत्य को अस्वीकार किया और वे स्वतंत्र होकर रहने लगे। गुजरात, सौराष्ट्र और मालवा के कुछ भाग पर पुन: शकों का अधिकार था तो गांधार, सिंध इत्यादि पर कुषाणों ही अधिकार रहा। इस तरह शकों का सम्राज्य 123 ईपू से 200 ईस्वी तक चलता रहा और उसके बाद चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने फिर से वही कार्य किया जो कि महान सम्राट शाकारी विक्रमादित्य ने किया था। चंद्रगुप्त के बाद सबसे महान सम्राट हुए जिनका नाम था समुद्र गुप्त।
 
पाटलिपुत्र के छोटे से राज्य के शासक समुद्र गुप्त ने उत्तर भारत के सभी छोटे बड़े राज्यों को जीतकर अपने अधीन कर लिया और वे अब पश्‍चिम की ओर बढ़ने लगे थे। इससे पहले की वह कुषाणों पर हमले करते, कुषाणों ने खुद होकर उसका विवाह अपनी कन्या से करवाते हुए उनकी शरणागति ली और इस प्रकार कुषाण हमेशा के लिए हिंदुत्व में विलीन हो गए। समुद्रगुप्त के बाद चन्द्रगुप्त द्वितीय ने राज्य संभाला।

नोट: यह आलेख विभिन्न मत, शोध, रिपोर्ट, इंटरनेट के सोर्स, मान्यता, किवदंति, परंपरा और कुछ ग्रंथों के मत पर आधारित है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

28 June Birthday: आपको 28 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Jyeshtha Purnima Upay: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर राशिनुसार करें ये उपाय, मिलेगी शिव और चंद्रदेव की कृपा

Weekly Horoscope 29 June-5 July 2026: जुलाई का पहला हफ्ता इन राशियों के लिए लेकर आ रहा है छप्परफाड़ खुशियां

Vat Savitri Purnima 2026: सुहागिनें नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त, इस दिन बरगद पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान!

अगला लेख