भगवान की आरती करने का सही समय कौन सा है?

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 8 जुलाई 2023 (17:16 IST)
Aarti time today : भगवान की पूजा के बाद उनकी आरती की जाती है। आरती को 'आरात्रिक' अथवा 'नीराजन' के नाम से भी पुकारा गया है। आरती को पूजा का समापन माना जाता है। आरती के बाद सभी को प्रसाद बांटा जाता है। मंदिर में या घर में आरती करने का एक समय नियुक्त है। उसी समय पर आरती करना चाहिए। आओ जानते हैं कि कब-कब की जाती है भगवान की आरती और क्या नाम है उन आरतीयों के।
 
कुछ प्रसिद्ध मंदिरों में परंपरा अनुसार आरती करने का समय अलग अलग होता है, परंतु एक निश्‍चित समय के बाद ही आरती करते हैं. जैसे संध्या आरती तब करते हैं जबकि सूर्यास्त के बाद दिन अस्त हो जाता है। यह माना जाता है कि भारत के अधिकतर क्षेत्रों में शाम को 7:15 पर दिन अस्त हो जाता है। इसके बाद ही आरती करते हैं।
 
आठ प्रहर : आरती का समय से ज्यादा प्रहर से संबंध होता है। 24 घंटे में 8 प्रहर होते हैं। दिन के चार प्रहर- 1.पूर्वान्ह, 2.मध्यान्ह, 3.अपरान्ह और 4.सायंकाल। रात के चार प्रहर- 5. प्रदोष, 6.निशिथ, 7.त्रियामा एवं 8.उषा। एक प्रहर तीन घंटे का होता है। पूर्वान्ह काल में मंगल आरती और सायंकाल में संध्या आरती होती है।
 
  1. मंगल आरती : Mangal Aarti : 6am
  2. पूजा आरती : Puja Aarti 6:30am
  3. श्रृंगार आरती : Shrigar Aarti 7:30 am
  4. भोग आरती : Bhog Aarti 10:30 am
  5. धूप आरती : Dhoop Aarti 12:00
  6. संध्या आरती : Sandhya Aarti 7:15pm
  7. शयन आरती : Shayan Aarti : 8:30 
 
हर मंदिर में उपरोक्त आरती का समय भिन्न भिन्न होता है। यह अंतर परंपरा से या स्थानीय समयानुसार होता है। हालांकि इसमें समय से ज्यादा प्रहर का ध्यान रखा जाता है। कई जगहों पर धूप आरती और पूजा आरती नहीं होती। श्रृंगार के समय ही पूजा होती है। भोग आरती के समय ही धूप आरती हो जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Maa lakshmi beej mantra : मां लक्ष्मी का बीज मंत्र कौनसा है, कितनी बार जपना चाहिए?

Mahabharata: भगवान विष्णु के बाद श्रीकृष्‍ण ने भी धरा था मोहिनी का रूप इरावान की पत्नी बनने के लिए

अगला लेख