समंदर किनारे मिलता है सुकून तो जानिए दुनिया के सबसे खूबसूरत Beaches के बारे में

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 26 मई 2022 (15:42 IST)
10 most beautiful beaches in the world: धरती पर समुद्र का विस्तार 70 प्रतिशत है जिसके हजारों तट और लाखों द्वीप है। यदि आप प्राकृतिक सुंदरता के बीच शांति और मनोरंजन की तलाश कर रहे हैं तो हमारे बताए गए समुद्री तटों पर जरूर जाएं। जहां जाकर आपको बहुत ही सुकून मिलेगा।
 
 
1. अगोंडा बीच, गोवा (Agonda Beach, Goa) : वैसे नार्थ और साऊथ गोवा में कई बीच या समुद्री तट है लेकिन 3 किलोमीटर लंबा अंगोडा बीच साउथ गोवा में स्थित है। यह शांत और साफ सुधारा बीच है, जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं।
 
2. साउथ बीच, मियामी (South Beach, Miami) : संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित मियामी का समुद्री तट अपनी सुंदरता और मनोरंजन के लिए विश्‍व प्रसिद्ध है। यहां पर जाकर आप अपने सुकून के पल गुजार सकते है।
 
3. व्हाइट बीच, फिलीपींस (White Beach, Philippines) : फिलीपींस में दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ द्वीपों में से एक बोराके द्वीप पर व्हाइट बीच स्थित है। यहां सुकून के साथ ही कई तरह के समुद्री खेल भी हैं। दूर तक फैली सफेद रंग की बालू और नीले समुद्र को निहारना बहुत ही सुकून भरा है। 
 
4. कुटा बीच, बाली, इंडोनेशिया (Kuta Beach, Bali, Indonesia) : इंडोनेशिया के सबसे खुबसूरत द्वीप बाली में स्थित कुटा बीच सूर्यास्‍त के लिए विश्‍व प्रसिद्ध है। यहां आप कई तरह का मजला लेने के साथ ही सुकून के लिए एकांत में भी रह सकते हैं।
 
5. कोवलम बीच, केरल (Kovalam Beach, Kerala) : भारत के केरल राज्य में तिरूवनंतपुरम के पास सबसे प्रसिद्ध कोवलम बीच मनमोहक और बहुत ही सुंदर है जो आंखों को बहुत ही सुकून देता है। यह बीच अपनी सुन्‍दरता और पर्यटकों को मिलने वाली बेहतर सुविधाओं के लिए जाना जाता है।
6. ला कोंचा, स्पेन (La Concha, Spain) : योरपीय देश में स्पेन का ला कोंचा बीच नंबर वन माना जाता है। यह एक छोटे आईलैंड पर लोगों को छोटे बीचेस पर फन करने का मैाका मिलता है और साथ ही सुंदरता एवं सुकून की तलाश के लिए यहां लोग आते हैं। 
 
7. हैवलॉक आईलैंड का राधानगर बीच, अंडमान (Havelock Island's Radhanagar Beach, Andaman) : भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अंडमान में हैवलॉक आईलैंड का राधानगर बीच विश्‍व के सबसे सुंदर और सुकून भरे बीच में शामिल है। यहां के नीले समुद्र पर सूर्यास्त का नजारा देखने बहुत ही रोमांचभरा होता है। यह पूरी दुनिया से अनोखा है।
 
8. सांचो बे, ब्राजील (sancho bay fernando de noronha brazil) : ब्राजील का 'सांचो बे बीच' दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज और रोमांच के साथ ही सुकून भरा बीच है। यह समुद्र तट फर्नांडो डे नोरोन्हा द्वीपसमूह में है। इस बीच पर डॉल्फिनऔर कछुओं की मस्ती भी देखी जा सकती है।
 
9. बोल्डर बीच, दक्षिण अफ्रीका (boulder beach south africa) : इस बीच को बोल्डर बे के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आप अफ्रीकी पेंगुइन के दर्शन भी कर सकते हैं, जो बड़ी संख्या में पाई जाती हैं। यह वक्त बिताना बहुत ही सुकूनभरा होता है।
 
10. ग्रेस बे बीच, नार्थ अमेरिका (grace bay beach north american) : बहामास के नजदीक नार्थ अमेरिका का ग्रेस बे बीच बहुत ही शांत और सुंदर समुद्री तट है। यहां पहुंचकर आप सुकून महसूस करेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख