Hanuman Chalisa

लगातार दूसरे दिन लुढ़के शेयर बाजार

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (17:01 IST)
मुंबई। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जैनेट एलेन के संबोधन से पहले निवेशकों की सतर्कता के बीच अधिकांश समूहों में हुई बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और ये 2 सप्ताह से अधिक अवधि के निचले स्तर पर आ गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 53.66 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 27,782.25 अंक पर आ गया। यह 10 अगस्त के बाद का निचला स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 19.65 अंक अर्थात 0.23 फीसदी गिरकर 8,572.55 अंक पर आ गया।
 
बीएसई की छोटी कंपनियों में भी बिकवाली का जोर रहा। हालांकि मझौली कंपनियों में तेजी दर्ज की गई। इससे बाजार की गिरावट की रफ्तार पर अंकुश लगाने में मदद मिली। बीएसई का मिडकैप 0.17 फीसदी चढ़कर 13,000.15 अंक पर पहुंच गया वहीं स्मॉलकैप 0.12 प्रतिशत फिसलकर 12,487.12 अंक पर रहा।
 
निवेशकों की सतर्कता के कारण विदेशी बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 1.18 फीसदी तथा दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.27 फीसदी टूट गया। हांगकांग के हैंगसेंग में 0.41 फीसदी और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.07 फीसदी की बढ़त रही। यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी में रही।
 
इस दौरान बीएसई में कुल 2,850 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,547 गिरावट में रहे। 1,094 के शेयर चढ़ गए जबकि 209 के भाव अपरिवर्तित रहे। एनएसई में कुल 1,544 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 964 गिरकर, 512 चढ़कर तथा 68 स्थिर रहकर बंद हुए। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख