शेयर बाजारों में 4 दिन से जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 428 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही बढ़त

Webdunia
गुरुवार, 9 जून 2022 (16:53 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर कमजोरी के रुख के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले 4 कारोबारी सत्र से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।
 
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 427.79 अंक यानी 0.78 प्रतिशत चढ़कर 55,320.28 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 55,366.84 अंक के उच्चस्तर तक गया और इसने 54,507.41 अंक का निचला स्तर भी छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 121.85 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,478.10 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में डॉ. रेड्डीज का शेयर सबसे अधिक 3 प्रतिशत चढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं टाटा स्टील, एनटीपीसी, एसबीआई और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत टूटकर 123.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 2,484.25 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से भारत को कितना फायदा और कितना नुकसान

कितनी खतरनाक है पाकिस्तान की खूनी टुकड़ी BAT

भारत की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, सुधर जाओ नहीं तो भुगतोगे

बिहार में SIR विवाद के बीच SC का निर्देश, वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक करे चुनाव आयोग

सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के KBC 17 में जाने पर हुआ विवाद, पूर्व विंग कमांडर से लेकर विपक्ष तक ने उठाए सवाल

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल के बर्दवान में ट्रक से बस की टक्कर में बिहार के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

दुश्मनों का काल है भारत का सुदर्शन चक्र मिशन, PM मोदी ने बताया कैसे करेगा काम

लालकिले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तोड़े 2 रिकॉर्ड

मोदी दीवार बनकर खड़ा है, ट्रंप के टैरिफ पर लालकिले से प्रधानमंत्री ने अमेरिका को दिया मैसेज

अवैध घुसपैठ से निपटने के लिए भारत ने बनाया बड़ा प्लान, लालकिले से PM मोदी ने किया खुलासा

अगला लेख