Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 40 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद

Webdunia
सोमवार, 11 जून 2018 (18:05 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और अंत में 39.80 अंक की मामूली बढ़त के साथ 35,483.47 अंक पर बंद हुआ।
 
अप्रैल महीने का औद्योगिक उत्पादन का आंकड़ा जारी होने से प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली देखी गई। इससे भी बाजार में खासकर शुरुआती कारोबार में तेजी आई। खुदरा मुद्रास्फीति का मई महीने आंकड़ा मंगलवार को जारी होने वाला है।
 
वैश्विक निवेशकों की नजर 12 जून को सिंगापुर में अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन पर है। घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मजबूती के साथ 35,472.59 अंक पर खुला और एक समय दिन के उच्च स्तर 35,704.84 अंक पर पहुंच गया।
 
हालांकि बाद में मुनाफा वसूली से बाजार पर असर पड़ा और अंत में यह 39.80 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 19.30 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,786.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 10,800 अंक तक चला गया था। इस बीच अस्थायी आंकड़ों के घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 459.44 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 222.50 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

अगला लेख