Biodata Maker

कमजोर मांग, वैश्विक संकेतों के चलते सोना 32,000 रुपए से नीचे

Webdunia
सोमवार, 11 जून 2018 (17:53 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच घरेलू आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग कम रहने के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए टूटकर 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। यही रुख चांदी में भी देखा गया और यह 650 रुपए घटकर 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
 
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में धारणा कमजोर रहने तथा स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग कम रहने से घरेलू हाजिर बाजार में भाव गिरा है। वैश्विक बाजार में सिंगापुर में सोना 0.22% गिरकर 1,296.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।
 
दिल्ली में 99.9% और 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव 100-100 रुपए घटकर क्रमश: 31,950 रुपए और 31,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले 4 सत्र के कारोबार में सोने में 450 रुपए का उछाल देखा गया था।
 
गिन्नी (8 ग्राम सोना) का भाव 24,800 रुपए प्रति इकाई पर ही बना रहा। चांदी हाजिर 650 रुपए घटकर 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 125 रुपए टूटकर 40,535 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली और बिकवाली भाव क्रमश: 76,000 रुपए और 77,000 रुपए रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख