मुनाफावसूली से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172 अंक टूटा, निफ्टी भी रहा कमजोर

Webdunia
गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (12:10 IST)
Mumbai Stock Market: पिछले कुछ सत्रों में शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय बाजार नीचे आ गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 171.62 अंक टूटकर 66,925.82 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 48.6 अंक के नुकसान से 19,784.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और नेस्ले नुकसान में थे, वहीं भारतीय स्टेट बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,165.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में था, वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे।
 
रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर : विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से स्थानीय मुद्रा का लाभ सीमित रहा।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.05 पर खुला और उसके बाद 82.02 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 6 पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.08 पर बंद हुआ था।
 
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत टूटकर 100.06 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

अगला लेख