suvichar

Microsoft की सेवाओं में समस्या से NSE व BSE अप्रभावित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (15:56 IST)
Microsoft's problem : देश के प्रमुख शेयर बाजारों- एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की सेवाओं में आए वैश्विक व्यधान का प्रभाव नहीं हुआ है। प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी की सेवाओं में आए व्यवधान से दुनियाभर में कई एयरलाइंस, बैंक, मीडिया संस्थान के कामकाज पर असर पड़ा है।

ALSO READ: Microsoft: दुनिया के कितने देश और कितनी सेवाएं हुईं प्रभावित, माइक्रोसॉफ्ट पर कितने निर्भर हैं हम?
 
भारत समेत दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के उपयोगकर्ताओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट व्यवधान पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर विभिन्न सेवाओं से जुड़े दुनियाभर के उपयोगकर्ताओं ने नई दिल्ली में इस संबंध में सूचना दी है।

ALSO READ: सर्वर ठप होने से दुनिया परेशान, क्या बोला माइक्रोसॉफ्‍ट?
 
इस बीच दो प्रमुख भारतीय शेयर बाजारों ने माइक्रोसॉफ्ट सेवाओं में रूकावट से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने की घोषणा की है। एनएसई के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और एनसीएल (एनएसई क्लियरिंग लिमिटेड) आज सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इसके अलावा बीएसई के एक प्रवक्ता ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट में समस्या के कारण एक्सचेंज पर कोई असर नहीं पड़ा है। परिचालन सामान्य रूप से चल रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

क्या ईरान युद्ध तेल की कीमतों को ले जाएगा 100 डॉलर के पार

युद्ध काल में निवेशकों ने की भारी बिकवाली, होली पर लाल हुआ शेयर बाजार, लाखों करोड़ स्वाहा

अगला लेख