Hanuman Chalisa

SEBI ने लागू किए नए नियम, 1 सितंबर से हुआ बदलाव

Webdunia
गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (16:10 IST)
मुंबई। शेयर बाजार के कामकाज पर नजर रखने वाली संस्था सेबी ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 सितंबर से लागू हो गए। शेयर बाजार में शेयर खरीदते और बेचते वक्त आमतौर पर ब्रोकर्स मार्जिन्स देते है। आसान शब्दों में कहा जाए तो तो 10 हजार रुपए आपने अपने ट्रेडिंग अकाउंट में डाले तो आसानी से 10 गुना मार्जिन्स के साथ 1 लाख रुपए तक के शेयर ग्राहक खरीद लेते थे। लेकिन अब ये नियम पूरी तरह से बदल गए हैं। इसे आसानी से समझते हैं।

ALSO READ: खुशखबरी, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज विकास दर हासिल करने की राह पर
 
पीक मार्जिन के नए नियम इंट्राडे, डिलीवरी और डेरिवेटिव जैसे सभी सेगमेंट में लागू होंगे। चार में से सबसे ज्यादा मार्जिन को पीक मार्जिन माना जाएगा। सेबी ने इसके नियमों में बदलाव कर दिया है। पीक मार्जिन के नए नियम इंट्राडे, डिलीवरी और डेरिवेटिव जैसे सभी सेगमेंट में लागू होंगे। उदाहरण के लिए अगर रिटेल निवेशक रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक लाख रुपए मूल्य के शेयर खरीदता है तो ऑर्डर प्लेस करने से पहले उसके ट्रेडिंग अकाउंट में 1 लाख रुपए होने चाहिए। सेबी के नए नियम के मुताबिक शेयर बेचते वक्त भी आपके ट्रेडिंग अकाउंट में मार्जिन होना चाहिए।
 
यह नियम इसलिए लागू किया गया, क्योंकि बीते कुछ महीनों में कार्वी जैसे कई मामले सामने आए है जिसमें आम निवेशकों के शेयर बिना बताए बेच दिए। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सेबी ने सोच-समझकर यह नियम लागू किया है। उदाहरण के तौर पर समझें तो मान लीजिए आप सोमवार को 100 शेयर बेचते हैं। ये शेयर आपको अकाउंट से बुधवार को डेबिट होंगे। लेकिन अगर आप मंगलवार (डेबिट होने से पहले) को इन शेयरों को किसी दूसरे को ट्रांसफर कर देते हैं तो सेटलमेंट सिस्टम में जोखिम पैदा हो जाएगा। ब्रोकिंग कंपनियों के पास ऐसा होने से रोकने के लिए हथियार होते हैं। 95 फीसदी मामलों में ऐसा नहीं होता है। सेबी ने यह नियम इसलिए लागू किया है कि 5 फीसदी मामलों में भी ऐसा न हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख