Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 61 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 25 अंक फिसला

Webdunia
सोमवार, 5 नवंबर 2018 (18:02 IST)
मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच मुनाफावसूली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 60.73 अंक फिसलकर 34,950.92 अंक और एनएसई का निफ्टी 24.80 अंक की गिरावट में 10,528.20 अंक पर बंद हुआ।
 
 
गत शुक्रवार को चौतरफा लिवाली के दम पर 35 हजारी हुआ सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 35,118.62 अंक पर खुला। कारोबार के शुरुआती पहर में यह 35,123.41 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई और बिजली, तेल एवं गैस समूह तथा यूटिलिटीज समूह के सूचकांक लाल निशान में चले गए जिससे सेंसेक्स लुढ़कता हुआ 34,811.60 अंक के दिवस के निचले स्तर पर आ गया।
 
भारतीय स्टेट बैंक के दूसरी तिमाही में मुनाफे में लौटने की खबरों से बैंक के शेयरों में सोमवार को सर्वाधिक तेजी रही और सेंसेक्स में भी हल्का सुधार हुआ। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.17 प्रतिशत की गिरावट में 34,950.92 अंक पर बंद हो गया। सेंसेक्स की 30 में से 13 कंपनियां हरे निशान में और 17 लाल निशान में रहीं।
 
निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ 10,558.75 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 10,558.80 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा और 10,477.00 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.24 प्रतिशत की गिरावट में 10528.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 27 कंपनियां गिरावट और 23 हरे निशान में रहीं।
 
दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक बिकवाली रही। बीएसई का मिडकैप 0.47 प्रतिशत यानी 69.50 अंक की गिरावट में 14,819.23 अंक पर और स्मॉलकैप 0.28 प्रतिशत यानी 41.08 अंक की गिरावट में 14,423.60 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,792 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,308 में गिरावट और 1,290 में तेजी रहीं जबकि 194 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित बंद हुए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सायबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की जरूरत, हर नागरिक बने डिजिटली जागरूक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वेनेजुएला में 38 सेकंड में दो बड़े भूकंप, बेसबॉल मैच में भगदड़, मैदान छोड़ भागे खिलाड़ी और दर्शक

LIVE: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार

Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

अगला लेख