कमजोर वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स व निफ्टी की सुस्त शुरुआत, टेक महिंद्रा में रही गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (10:35 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्त शुरुआत देखने को मिली। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 46.4 अंक या 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 58,203.86 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 5.85 अंक या 0.03 फीसदी टूटकर 17,347.65 पर आ गया।

ALSO READ: भारत में तीसरी लहर की आहट, पिछले 24 घंटों में 43,263 नए मामले सामने आए
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 1 प्रतिशत की गिरावट टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, डॉ. रेड्डीज, ऐक्सिस बैंक, सन फार्मा, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर कोटक बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, बजाज फिनसर्व और नेस्ले इंडिया हरे निशान में थे।

ALSO READ: AIIMS में जल्द शुरू होगा नेजल वैक्सीन का ट्रॉयल, नाक के जरिए दी जाएगी खुराक
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 29.22 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 58,250.26 पर और निफ्टी 8.60 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 17,353.50 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 802.51 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 72.76 डॉलर प्रति बैरल पर था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख