Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 208 अंक टूटा, ओएनजीसी में 5 प्रतिशत से अधिक का नुकसान

Webdunia
बुधवार, 22 जनवरी 2020 (17:29 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती लाभ गंवाकर 208 अंक टूटकर बंद हुआ। ऊर्जा, बिजली, वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयर दबाव में रहे।
ALSO READ: शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड स्तर से फिसले
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से फिसलकर 473 अंक तक के नुकसान में आ गया था। अंत में सेंसेक्स 208.43 अंक या 0.50 प्रतिशत के नुकसान से 41,115.38 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 41,532.29 अंक का उच्चस्तर और 41,059.04 अंक का निचला स्तर छुआ।
 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.95 अंक या 0.52 प्रतिशत के नुकसान से 12,106.90 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक 5.13 प्रतिशत टूटा। इसके बाद एनटीपीसी, मारुति, कोटक बैंक, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे, वहीं दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर 1.86 प्रतिशत तक चढ़ गए।
 
विश्लेषकों का कहना है कि आम बजट से पहले ज्यादातर बड़े शेयर बिकवाली दबाव के चलते 'सुधार' प्रक्रिया में हैं। इसके अलावा वैश्विक एजेंसियों द्वारा भारत के वृद्धि अनुमान को घटाने और कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद के अनुकूल नहीं रहने की वजह से भी घरेलू निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।
 
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में रहे। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.67 प्रतिशत के नुकसान से 64.16 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 71.22 प्रति डॉलर पर स्थिर था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, डिमांड आपूर्ति में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

UPITS 2026 के जरिए वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत होगी UP की पहचान

अगला लेख