Hanuman Chalisa

वैश्विक बाजारों की बिकवाली से सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी गिरा

Webdunia
शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (17:56 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों की बिकवाली के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में भी गिरावट रही। टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 300 अंक लुढ़क गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 300.17 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट लेकर 55,329.32 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 118.35 अंक यानी 0.71 प्रतिशत घटकर 16,450.50 अंक पर बंद हुआ।

ALSO READ: जॉनसन एंड जॉनसन ने किशोरों पर कोविड टीके की स्‍टडी के लिए किया आवेदन
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक 8 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आया। एसबीआई, डॉ रेड्डी, कोटक बैंक, सन फार्मा समेत बजाज ऑटो और एलएंडटी के शेयर भी नुकसान में रहे, वहीं दूसरी ओर एचयूएल, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे।
 
रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि बिकवाली के दबाव के साथ घरेलू बाजार में काफी अस्थिरता देखी गई। एमएमसीजी कंपनियों के अलावा ज्यादातर कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। निफ्टी में धातु से जुड़ी कंपनियों समेत रियलिटी, सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक और दवा कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भारी नुकसान में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.59 प्रतिशत की गिरावट लेकर 66.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख