Hanuman Chalisa

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से सेंसेक्स 410 अंक लुढ़का, निफ्टी 17,750 अंक से नीचे आया

Webdunia
मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (17:56 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 410 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक में नुकसान से बाजार नीचे आया। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 1,032.35 अंक तक नीचे चला गया था। लेकिन बाद में बाजार कुछ संभला और अंत में 410.28 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,667.60 अंक पर बंद हुआ।

ALSO READ: सिद्धू ने दिया पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए अर्चना-कपिल
 
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 106.50 अंक यानी 0.60 प्रतिशत टूटकर 17,748.60 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में भारती एयरटेल रहा। इसके अलावा टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक और इन्फोसिस में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पॉवरग्रिड, एनटीपीसी, सन फार्मा, टाइटन, कोटक बैंक और डॉ. रेड्डीज शामिल हैं।

ALSO READ: कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार का विवादों से रहा है पुराना नाता
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख और आईटी तथा रियल्टी कंपनियों में मुनाफा वसूली से घरेलू बाजार में गिरावट आई। हालांकि कारोबार की समाप्ति से पहले कुछ सुधार देखने को मिला। उन्होंने कहा कि चीन में संकट के साथ अमेरिका में बांड प्रतिफल बढ़ने तथा कच्चे तेल की कीमत में तेजी वैश्विक बाजार में मौजूदा तेजी के रास्ते में चुनौती बनकर उभरी हैं। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग लाभ में रहें जबकि टोकियो और सियोल में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख