Hanuman Chalisa

सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी 9100 के स्तर पर पहुंचा

Webdunia
शुक्रवार, 15 मई 2020 (10:34 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। घरेलू निवेशकों की धारणा कमजोर होने के बीच एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर घाटे में कारोबार कर रहे थे।
ALSO READ: MSME सेक्टर के लिए सरकार ने खोला खजाना, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किए ये ऐलान
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों को डर है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की हाल में आर्थिक पैकेज की घोषणाएं तुरंत मांग को बढ़ावा नहीं दे सकती हैं और इसलिए फिलहाल तेजी से आर्थिक सुधार की उम्मीद नहीं है। ऐसे में सेंसेक्स 30,909.36 के निचले स्तर को छूने के बाद 127.19 अंक या 0.41 प्रतिशत कम होकर 30,995.70 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 34.45 अंक या 0.38 प्रतिशत फिसलकर 9,108.30 अंक पर आ गया।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 3 प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा मारुति, एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के भाव भी टूटे, दूसरी ओर ओएनजीसी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाइटन और एचडीएफसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
 
पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 885.72 अंक या 2.77 प्रतिशत टूटकर 31,122.89 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार से 2,152.52 करोड़ रुपए निकाले। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

परिषदीय और KGBV में इनोवेशन कल्चर विकसित करेगी योगी सरकार

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर : CM योगी

अगला लेख