Hanuman Chalisa

Mumbai Stock Market: सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी भी 17,400 के नीचे फिसला

Webdunia
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (10:30 IST)
मुंबई। लगातार विदेशी फंडों के बहिर्वाह के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और आईटीसी के शेयर गिरने के मद्देनजर सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक गिर गया। अच्छी शुरुआत करने के बावजूद 30 शेयरों वाला सूचकांक 125.54 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,215.45 पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 30.15 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 17,384.90 पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स पैक में सबसे अधिक शेयर आईसीआईसीआई बैंक के गिरे जिसके शेयरों में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, एशियन पेंट्स, आईटीसी और एचडीएफसी के शेयर भी गिरे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और इंफोसिस के शेयर ऊपर चढ़े।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 323.34 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 58,340.99 पर और निफ्टी 88.30 अंक या 0.5 प्रतिशत गिरकर 17,415.05 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने बुधवार को शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार 5,122.65 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री की।
 
एशिया में अन्य जगहों की बात करें तो हांगकांग और टोकियो में शेयर बाजार मध्य सत्र में मुनाफे के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और सियोल के शेयर बाजार में गिरावट आई। अमेरिका में शेयर बाजार रात्रिकालीन सत्र में ऊपर चढ़कर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.01 फीसदी गिरकर 82.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

अगला लेख