Hanuman Chalisa

रिलायंस व इन्फोसिस के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 211 अंक मजबूत, निफ्टी 11,300 अंक के पार

Webdunia
मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (10:15 IST)
मुंबई। विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक तथा इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से मंगलवार को सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला।
 
शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 210.93 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,261.71 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.30 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,312.40 अंक पर था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर करीब 2 प्रतिशत चढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, टाइटन, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में थे, वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, पॉवरग्रिड, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 173.44 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,050.78 अंक पर और निफ्टी 68.70 अंक या 0.61 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,247.10 अंक पर बंद हुआ था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख