Hanuman Chalisa

सकारात्मक संकेतों से सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक अंक चढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्रीज भी 2 प्रतिशत बढ़ा

Webdunia
बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (11:20 IST)
मुंबई। सकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी ने सूचकांक को बल दिया।
 
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 324.27 अंक या 0.86 प्रतिशत बढ़कर 38,058.35 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 92.25 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 11,245.90 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को बताया कि वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में 1.28 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए उसमें 5,550 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इंफोसिस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, टाइटन और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी हुई।
 
दूसरी ओर भारती एयरटेल, टाटा स्टील, पॉवरग्रिड, एनटीपीसी, ओएनजीसी, टीसीएस और बजाज ऑटो के शेयरों में गिरावट देखी गई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 300.06 अंक या 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,734.08 पर और निफ्टी 96.90 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 11,153.65 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 2,072.76 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची।
 
कारोबारियों के मुताबिक अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी और एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के चलते निवेशकों की भावना मजबूत हुई। इसके अलावा भारत-चीन के बीच तनाव कम होने की खबरों से भी बाजार को बल मिला। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

अगला लेख