Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 1047 अंक के उछाल के साथ 58000 अंक के करीब, निफ्टी भी 17200 अंक के पार

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (17:33 IST)
मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 1,000 अंक से अधिक चढ़कर 57,000 अंक के पार निकल गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाए जाने के बावजूद बाजार में तेजी आई। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,047.28 अंक यानी 1.84 प्रतिशत उछलकर 57,863.93 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 311.70 अंक यानी 1.84 प्रतिशत चढ़कर 17,287.05 अंक पर बंद हुआ।

ALSO READ: रूस और यूक्रेन में सुलह की आशा से सेंसेक्स 1,040 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17,000 अंक के करीब
 
सेंसेक्स के शेयरों में 5.50 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी का शेयर रहा। इसके अलावा टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और टाटा स्टील में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ इन्फोसिस और एचसीएल नुकसान में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में जापान में निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक बढ़त में रहे।
 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिला-जुला रुख था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की। यह 2018 के बाद ब्याज दरों में पहली वृद्धि है। इसके साथ ही अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने यह भी संकेत दिया कि मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिए नीतिगत दर में और वृद्धि की जा सकती है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.97 प्रतिशत बढ़कर 101.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने हालिया बिकवाली के बाद लिवाली की। उन्होंने बुधवार को 311.99 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख