Festival Posters

सेंसेक्स ने लगाई 1,128 अंक की लंबी छलांग, निफ्टी भी 14,800 अंक के पार

Webdunia
मंगलवार, 30 मार्च 2021 (17:30 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 1,128 अंक चढ़ गया। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त से बाजार में मजबूती आई।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,128.08 अंक या 2.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,136.58 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 337.80 अंक या 2.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,800 अंक के पार 14,845.10 अंक पर बंद हुआ।

ALSO READ: इन 7 बैंकों में है आपका खाता तो हो जाएं अलर्ट, आपके लिए जरूरी खबर
 
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक करीब 4 प्रतिशत चढ़ गया। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, टीसीएस और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी लाभ में रहे, वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और ऐक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट आई। कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं बुनियादी शोध प्रमुख रुस्मिक ओझा ने कहा कि आज की गिरावट को छोड़ दिया जाए तो रुपया स्थिर है।

ALSO READ: Google Search: ‘वर्क फ्रॉम होम’ सबसे ऊपर, ऑनलाइन कोर्स और खेती किसानी... गूगल में सबसे ज्‍यादा सर्च
 
हालांकि इस दौरान डॉलर सूचकांक मजबूत हुआ है। अमेरिका में 10 साल के बांड पर प्रतिफल में बड़ा इजाफा हुआ है, वहीं भारत में 10 साल के बांड पर रिटर्न स्थिर है। उन्होंने कहा कि ये दो कारक भारत के पक्ष में जाते हैं। इससे भारतीय शेयर बाजारों का प्रदर्शन उभरते बाजारों के अपने समकक्षों की तुलना में बेहतर रहेगा।
 
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी बढ़त में थे। इस बीच वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.49 प्रतिशत के नुकसान से 64.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख