RIL, Infosys में बिकवाली से सेंसेक्स 610 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (18:19 IST)
Sensex update : घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 610 अंक लुढ़क गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से बाजार नुकसान में रहा।
 
कारोबारियों के अनुसार इसके अलावा सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और आईटीसी के शेयरों में बिकवाली से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।
 
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 610.37 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,508.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 695.3 अंक तक लुढ़क गया था।
 
नेशनल स्टॉक एकसचेंज का निफ्टी भी 192.90 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,523.55 अंक पर बंद हुआ।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहाकि  बिकवाली चौतरफा रही। इसका कारण तेल के दाम में तेजी को देखते हुए निवेशक सतर्क हैं। अगर कच्चा तेल 90 डॉलर बैरल से ऊपर बना रहता है, इससे महंगाई और परिचालन मार्जिन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।’’
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान में, उच्च ब्याज दर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) को प्रभावित कर रहा है, जिससे उनकी बिकवाली जारी है।
 
सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा को सबसे ज्यादा 4.59 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा एशियन पेंट्स, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील में प्रमुख रूप से गिरावट रही।
 
इसके रुख के उलट लाभ में रहने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक शामिल हैं।
 
अन्य सूचकांकों में ‘मिडकैप’ 1.19 प्रतिशत नीचे आया जबकि ‘स्मॉलकैप’ 0.34 प्रतिशत टूटा।
 
रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि  वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में कमजोर रुख से बाजार धारणा प्रभावित हुई है।
 
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। दक्षिण कोरिया में छुट्टी के कारण शेयर बाजार बंद रहे।
 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख था।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.18 डॉलर प्रति बैरल रहा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 354.35 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली में भाजपा को प्रचंड जनादेश, किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज?

जीत के बाद BJP में चर्चा तेज, कौन बनेगा दिल्ली CM?

कांग्रेस केवल नेहरू-गांधी परिवार की सेवा कर रही, 2014 से दिल्ली चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी : अमित शाह

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, लोकसभा चुनाव की हार पर लगा मरहम

इन दलबदलुओं को भी मिली दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत

अगला लेख