Hanuman Chalisa

सेंसेक्स ने लगाया 372 अंक का गोता, निफ्टी भी 17,800 अंक से नीचे फिसला

Webdunia
गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (16:46 IST)
मुंबई। एलएंडटी, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में नुकसान से गुरुवार को सेंसेक्स 372 अंक का गोता लगा गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 372.32 अंक यानी 0.62 प्रतिशत के नुकसान से 59,636.01 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133.85 अंक यानी 0.75 प्रतिशत के नुकसान से 17,764.80 अंक पर आ गया।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 3 प्रतिशत टूट गया। टेक महिंद्रा, एलएंडटी, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर एसबीआई, पॉवरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
 
कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च में वरिष्ठ शोध विश्लेषक लिखिता चेपा ने कहा कि घरेलू धारणा एशियाई बाजारों के नकारात्मक संकेतों तथा मुद्रास्फीतिक दबाव से प्रभावित हुई। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी नुकसान रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.46 प्रतिशत फिसलकर 79.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल का जय शाह पर तीखा सवाल, Amit Shah भी तिलमिला जाएंगे, ट्रोल भी हुए गांधी

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

ममता कुलकर्णी की तर्ज पर बोली प्रेमिका, भरो... मांग मेरी भरो, परेशान प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दी

Jio की 5G टेक्नोलॉजी दुनियाभर में बढ़ाएगी 'मेड इन इंडिया' की धमक

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी से 800 उड़ानें प्रभावित, अब ऑपरेशन सामान्य

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर जौनपुर ने मारी बाजी

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में : योगी

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम : योगी

अगला लेख