Hanuman Chalisa

प्रमुख शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 10 अंक गिरा, निफ्टी भी फिसला

Webdunia
बुधवार, 11 जनवरी 2023 (16:58 IST)
मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों मानक सूचकांकों- बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बुधवार को लगभग स्थिर बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में कमजोर रुख से बाजार स्थिर रहा। निफ्टी में भी 18.45 अंक की गिरावट रही। सेंसेक्स करीब 10 अंक गिरा और निफ्टी भी फिसला।
 
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 9.98 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 60,105.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 309.7 अंक तक लुढ़क गया था। 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.45 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,895.70 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स शामिल हैं।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजय कुमार ने कहा कि बाजार के लिए सबसे बड़ी समस्या एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) की पिछले लगातार 13 दिन से बिकवाली है। उन्होंने 13 कारोबारी सत्रों में कुल मिलाकर 16,587 करोड़ रुपए निकाले हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार एफआईआई ने मंगलवार को 2,109.34 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत बढ़कर 80.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

चुनाव जीतते ही एक्शन में भाजपा, आरके सिंह पर गिरी गाज

Srinagar Blast : पुलिस स्टेशन के पास धमाके से कई घर क्षतिग्रस्त, करोड़ों का नुकसान

मध्यप्रदेश भाजपा ने 13 संभाग प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, SIR का जिम्मा पहली चुनौती

कांग्रेस ने बताया, बिहार चुनाव में कैसे हुई वोट चोरी?

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

अगला लेख