श्राद्ध में कीजिए बस यह 10 दान, मिलेगा पितरों का खूब आशीर्वाद, जानिए दस महादान कौन से हैं

पं. हेमन्त रिछारिया
हमारे सनातन धर्म में दान का बहुत महत्त्व है। शास्त्रानुसार धन की तीन गतियां बताई गईं हैं- दान, भोग व नाश अर्थात जिस धन को ना दान किया जाता है और ना ही उसे भोगा जाता है तो उसका नष्ट होना अवश्यंभावी है। इसमें भी दान को प्रथम सोपान पर रखते हुए भोग से श्रेष्ठ बताया गया है। 
 
सनातन धर्मानुसार प्रत्येक व्यक्ति को अपने उपार्जित धन व लाभ का दशांश दान करना चाहिए। कुछ विशेष अवसरों पर किए गए दान अक्षय फलदायक होते हैं। श्राद्धपक्ष उन्हीं अवसरों में से एक है जब आप अपने पितरों के निमित्त दान कर उन्हें संतुष्ट कर सकते हैं।
 
 लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्राद्धपक्ष के इन 16 दिनों में वे कौन से दान हैं जो महादान की श्रेणी में आते हैं। शास्त्रानुसार इन दस वस्तुओं को महादान माना गया है। यदि श्राद्धपक्ष में इन दस महादानों को किया जाता है तो पितर संतुष्ट होकर अपने आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
 
दस महादान-
 
1. गाय
2. भूमि
3. तिल 
4. स्वर्ण
5. चांदी
6. वस्त्र
7. गुड़
8. नमक
9. घी
10. धान्य
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर फल, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

Apara ekadashi 2024: अपरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

21 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Maa lakshmi Bhog : माता लक्ष्मी को रोज चढ़ाएं इन 5 में से कोई एक चीज, धन के भंडार भर जाएंगे

21 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख