shiv chalisa

सर्व पितृ अमावस्या 2019 : इन 4 उपायों से होगी पितृ दोष की शांति, हाथ से न निकलने दें यह अवसर

Webdunia
28 सितंबर 2019, शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या है। शनिवार के दिन अमावस्या आने के कारण श्राद्ध पक्ष की इस अमावस्या का महत्व और अधिक बढ़ गया है। 
 
पितृ दोष निवारण के लिए हर माह आने वाली अमावस्या का तथा श्राद्ध पक्ष के दौरान आने वाली सर्व पितृ अमावस्या पर पूजा करने का विशेष महत्व है। लेकिन अमावस्या पर क्या किया जाए और कैसे किया जाए यह स्पष्ट रूप से कोई नहीं बताता। 
 
यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है सर्व पितृ अमावस्या पर किए जाने वाले 4 अचूक उपाय।
 
1. त्रयोदशी से अमावस्या तक नीलकंठ स्तोत्र का पाठ करना, पंचमी तिथि को सर्पसूक्त पाठ, अमावस्या और पूर्णमासी के दिन श्री नारायण कवच का पाठ करने के बाद ब्राह्मणों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दिवंगत की पसंदीदा मिठाई तथा दक्षिणासहित भोजन कराना चाहिए। इससे पितृ दोष में कमी आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।   
 
2. प्रत्येक अमावस्या के दिन अपने पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची लस्सी, थोड़ा गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें और 'ॐ पितृभ्य: नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें। उसके बाद पितृ सूक्त का पाठ करना शुभ फल प्रदान करता है।
 
3. प्रत्येक संक्रांति, अमावस्या और रविवार के दिन सूर्य देव को ताम्र बर्तन में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर 'ॐ पितृभ्य: नम:' का बीज मंत्र पढ़ते हुए तीन बार अर्घ्य दें।
 
4. प्रत्येक अमावस्या के दिन दक्षिणाभिमुख होकर दिवंगत पितरों के लिए पितृ तर्पण करना चाहिए। पितृ स्तोत्र या पितृ सूक्त का पाठ करना चाहिए।

ALSO READ: Pitru Moksha Amavasya 2019 : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के ये 10 उपाय किस्मत बदल देंगे

ALSO READ: Pitra Kavach : पितृ ऋण से मुक्ति पाना है तो श्राद्ध में पढ़ें पवित्र पितृ कवच

ALSO READ: Pitru Paksha 2019 story : जोगे और भोगे की कहानी, यह है पितृ पक्ष की रोचक लोककथा


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Rangpanchami 2026: रंगपंचमी कैसे मनाएं, जानिए 5 खास बातें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

शुक्र का गुरु की राशि मीन में गोचर: 12 राशियों की किस्मत बदलेगी, जानिए पूरा राशिफल

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

सभी देखें

धर्म संसार

क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? ग्रह गोचर से मिल रहे चौंकाने वाले संकेत

कुंभ राशि में अंगारक और ग्रहण योग के कारण 4 राशियों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान

Chaitra Month 2026: चैत्र मास प्रारंभ, जानिए इस माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Rangpanchami foods: सबसे स्वादिष्ट ये 5 पकवान बनाएंगे रंगपंचमी के पर्व को खास

Rangpanchami Special Thandai: रंगपंचमी पर बनाएं भांग की ठंडाई, होगा त्योहार का आनंद दोगुना

अगला लेख