Hanuman Chalisa

Shraddha Paksha 2025: एकादशी का श्राद्ध कब है, क्या करते हैं इस दिन?

WD Feature Desk
मंगलवार, 16 सितम्बर 2025 (09:52 IST)
Ekadashi Shraddh 2025: पितृ पक्ष 2025 में एकादशी का श्राद्ध 17 सितंबर, बुधवार को होगा। यह एकादशी 'इंदिरा एकादशी' के नाम से भी जानी जाती है।  एकादशी तिथि को पितरों के श्राद्ध के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, खासकर जब यह भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में आती है और इसे इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है।ALSO READ: Sarvapitri amavasya 2025: वर्ष 2025 में श्राद्ध पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या कब है?
 
इस दिन क्या करते हैं: एकादशी का श्राद्ध उन दिवंगत परिजनों के लिए किया जाता है, जिनका निधन एकादशी तिथि को हुआ हो। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और इस दिन श्राद्ध करने से कई लाभ होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का श्राद्ध करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और वे जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाते हैं।

यह श्राद्ध पितृदोष को दूर करने में भी सहायक माना जाता है। यह समय श्रद्धा, विनम्रता और आत्म‑चिंतन हेतु महत्वपूर्ण होता है। श्राद्ध करते समय पितरों के प्रति सम्मान की भावना हो तथा आत्म‑ग्लानि या दोषारोपण से श्राद्धकर्ता तथा परिवारजनों को बचना चाहिए।ALSO READ: Shradh paksh 2025: श्राद्ध के 15 दिनों में करें ये काम, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
 
• तर्पण और पिंडदान: इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया जाता है। तर्पण के लिए जल में काले तिल, दूध और चावल मिलाकर पितरों को अर्पित किया जाता है।
 
• ब्राह्मण भोजन: पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराना एक महत्वपूर्ण कर्म है। एकादशी के श्राद्ध के दिन भी ब्राह्मणों को आदरपूर्वक भोजन कराया जाता है और उन्हें दक्षिणा व वस्त्र आदि दान दिए जाते हैं।
 
• पंचबलि: श्राद्ध के दिन गाय, कुत्ता, कौआ, देवता और चींटी यानी पंचबलि के लिए भोजन निकाला जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन जीवों को भोजन कराने से पितरों को भोजन प्राप्त होता है।
 
• दान-पुण्य: पितृ पक्ष में आने वाली एकादशी के दिन यथाशक्ति तथा  अनाज, वस्त्र, छाता और अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान किया जा सकता है।दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है।
 
• पूजा-पाठ: भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करना भी इस दिन अत्यंत फलदायी होता है, क्योंकि एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।ALSO READ: Shradha Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष के बाद इन 96 दिनों में कर सकते हैं श्राद्ध कर्म

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु प्रदोष व्रत 2026: जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अपरा एकादशी को क्यों कहते हैं अचला एकादशी, जानिए दोनों का अर्थ और फायदा

अगला लेख