श्रावण मास 2021 के 5 बड़े तीज-त्योहार और पर्व

Webdunia
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह अंतिम माह होता है इसके बाद चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़ और फिर श्रावण मास। इस बार श्रावण माह का प्रारंभ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 25 जुलाई 2021 रविवार हो होगा और 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार रहेगा। 22 अगस्त रविवार रक्षा बंधन के दिन श्रावण मास समाप्त हो जाएगा और भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाएगी। आओ जानते हैं इस माह के 5 बड़े त्योहार।
 
 
1. शिवरात्रि : 6 अगस्त 2021 शुक्रवार को शिवरात्री रहेगी। श्रावण मास की शिवरात्रि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। मासिक शिवरात्रि हर माह रहती है।
 
2. हरियाली तीज : 11 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। हरियाली तीज से एक दिन पहले सिंजारा दूज मनाया जाता है।
 
3. नागपंचमी : 13 अगस्त 2021 शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी का त्योहार रहेगा।
 
4. ओणम : 21 अगस्त 2021 शनिवार को ओणम का पर्व मनाया जाएगा जिसे थिरुवोणम कहते हैं।
 
5. रक्षा बंधन : श्रावण माह के अंतिम दिन 22 अगस्त 2021 रविवार को श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा।
 
श्रावण माह में 31 जुलाई 2021 शनिवार को कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भैरव बाबा के लिए व्रत रखा जाता है। इसके अलावा 4 अगस्त 2021 बुधवार को कामिका एकादशी और 18 अगस्त 2021 बुधवार को श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु ग्रह अस्त, 4 राशियों को रहना होगा 9 जुलाई तक संभलकर

ज्ञान की ज्योति: भारतीय अध्यात्म और परंपरा का संगम, पढ़ें रोचक जानकारी

भारतीय परंपरा में ध्यान के 10 विभिन्न स्वरूपों को जानें

कब है मिथुन संक्रांति, क्या है इसका महत्व?

जाति जनगणना: मुगल और अंग्रेजों ने इस तरह जातियों में बांटा था हिंदुओं को

सभी देखें

नवीनतम

16 जून 2025 : आपका जन्मदिन

16 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Saptahik Muhurat: नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 16 से 22 जून

Aaj Ka Rashifal: आज किसी खास व्यक्ति से होगी मुलाकात, चमकेंगे सितारे, पढ़ें 15 जून का राशिफल

15 जून 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख