Sawan somwar 2024: सावन 2024 में इस बार 4 नहीं 5 सोमवार के साथ दुर्लभ संयोग, जानें तारीख

Shravan somvar 2024 : सावन मास में किस किस तारीख को रहेगा सोमवार का दिन

WD Feature Desk
मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (14:49 IST)
Sawan somvar 2024 start and End date: इस बार श्रावण मास का प्रारंभ सोमवार से हो रहा है। यह अद्भुत संयोग है। इसी के साथ इस बार सावन माह की शुरुआत में प्रीति योग, आयुष्यमान योग, नवम पंचम योग, शश राजयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग योग भी रहेगा। इस योग में शिव पूजा या अन्य कोई कार्य करने से वह सफल और सिद्ध होता है।ALSO READ: श्रावण मास में नहीं करना चाहिए भूलकर भी ये 5 काम, पछताना पड़ेगा
 
सावन सोमवार डेट 2024 : Sawan somwar Date 2024:
1. पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई को रहेगा।
2. दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई को रहेगा।
3. तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त को रहेगा।
4. चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त को रहेगा।
5. पांचवां सावन सोमवार व्रत- 19 अगस्त को रहेगा।
 
22 जुलाई 2024 के शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त:- प्रात: 04:15 से 04:56 तक।
प्रातः संध्या:- प्रात: 04:35 से 05:37 तक।
अभिजीत मुहूर्त:- दोपहर 12:00 से 12:55 तक।
अमृत काल:- दोपहर 12:46 से 02:14 तक।
विजय मुहूर्त:- दोपहर 02:44 पी एम से 03:39 तक।
गोधूलि मुहूर्त:- शाम 07:17 से 07:37 तक।
सायाह्न सन्ध्या:- शाम 07:18 से 08:20 तक।
निशिता मुहूर्त:- 12:07 am से 12:48 तक (23 जुलाई)
सर्वार्थ सिद्धि योग:- प्रातः: 05:37 से रात्रि 10:21 तक।
प्रीति योग : 21 जुलाई रात्रि 11 बजकर 11 मिनट से 22 जुलाई की रात 8 बजकर 50 मिनट तक।
आयुष्मान योग : रात 8 बजकर 50 मिनट से अगले दिन तक।
 
इस माह में माता पार्वती ने कठित तप करके शिवजी को प्रसन्न किया था। इसीलिए भगवान शिव को यह माह सबसे प्रिय है। जो भी व्यक्ति इस संपूर्ण माह व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।पौराणिक कथा के अनुसार देवी सती ने अपने दूसरे जन्म में शिव को प्राप्त करने हेतु युवावस्था में श्रावण महीने में निराहार रहकर कठोर व्रत किया और उन्हें प्रसन्न कर विवाह किया था। इसलिए यह माह विशेष है। ALSO READ: श्रावण मास में नहीं करना चाहिए भूलकर भी ये 5 काम, पछताना पड़ेगा
 
श्रावण माह से व्रत और साधना के चार माह अर्थात चातुर्मास प्रारंभ होते हैं। ये 4 माह हैं- श्रावण, भाद्रपद, आश्‍विन और कार्तिक। इस माह में सोमवार, गणेश चतुर्थी, मंगला गौरी व्रत, मौना पंचमी, कामिका एकादशी, ऋषि पंचमी, 12वीं को हिंडोला व्रत, हरियाली अमावस्या, विनायक चतुर्थी, नाग पंचमी, पुत्रदा एकादशी, त्रयोदशी, वरा लक्ष्मी व्रत, नराली पूर्णिमा, श्रावणी पूर्णिमा, शिव चतुर्दशी और रक्षा बंधन आदि पवित्र दिन आते हैं।ALSO READ: श्रावण मास में भगवान शिव को अर्पित करें ये 12 वस्तुएं तो होगी मनोकामना पूर्ण

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कृष्ण के जीवन से सीखें ये 10 मैनेजमेंट मंत्र, ज़िन्दगी बनेगी आदर्श और आसान

Hartalika Teej 2024 Date: हरतालिका तीज 2024 मुहूर्त टाइम, व्रत, अनुष्‍ठान विधि

krishna janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर कैसे करें भगवान कृष्ण का ध्यान, जानें पूजा विधि एवं मंत्र

krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2024 पर क्या है निशीथ पूजा का मुहूर्त?

krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा आशीर्वाद

सभी देखें

धर्म संसार

Radha ji ke Naam: राधा रानी के भक्ति भरे इन प्यारे नामों पर रखें अपनी बिटिया का नाम, उज्ज्वल होगा भविष्य

25 अगस्त 2024 : आपका जन्मदिन

25 अगस्त 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Krishna Janmashtami 2024 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पढ़ें विशेष सामग्री (यहां क्लिक करें)

Janmashtami Wishes 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शेयर करें ये 10 खुबसूरत शुभकामना संदेश

अगला लेख