Hanuman Chalisa

सावन का महीना 2023, कब से शुरू होगी कावड़ यात्रा

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2023 (11:31 IST)
kavad yatra 2023 start date : 4 जुलाई 2023 से श्रावण मास प्रारंभ होने वाला है जो 31 अगस्त तक चलेगा। यानी पूरे 59 दिन का एक माह होगा। इस माह में कावड़ यात्रा 2023 प्रारंभ होती है। कावड़िये नदी, कुंड या पवित्र सरोवार से एक मटकी में जल भरकर किसी शिव मंदिर में ले जाकर शिवजी का जलाभिषेक करते हैं। संपूर्ण देशभर में कांवर यात्रा का आयोजन होता है। आओ जानते हैं कि यह यात्रा कब से प्रारंभ होगी।
 
कब चढ़ाया जाता है कावड़ का जल शिवलिंग पर : कावड़ियों द्वारा शिवजी पर जल सोमवार या शिव चतुर्दशी के दिन चढ़ाया जाता है। इसके साथ ही श्रावण मास की शिवरात्रि के समय सबसे अधिक जलाभिषेक होता है। श्रावण मास की शिवरात्रि 15 जुलाई को पड़ रही है।
 
कब से प्रारंभ हो रही है कावड़ यात्रा : हर जगह कावड़ यात्रा की शुरुआत अलग अलग समय पर होती है, क्योंकि उस पर स्थानीय परंपरा और जल कुंड से शिवलिंग की दूरी पर यात्रा की शुरआत निर्भर रहती है। कई जगहों पर कावड़ यात्रा 4 जुलाई से ही प्रारंभ होगी और कई जगहों पर श्रावण मास के पहले सोमवार से यात्रा प्रारंभ होगी। उल्लेखनीय है कि श्रावण मास के पंचक में यात्रा नहीं निकाली जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

bakrid ki kahani: बकरीद की कहानी

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख