khatu shyam baba

Sawan 2023 : कैसे करें पार्थिव शिवलिंग पूजन?

Webdunia
मंगलवार, 4 जुलाई 2023 (12:41 IST)
सावन माह 2023 : श्रावण माह में व्यक्ति को पार्थिव शिवलिंग, बिबर मिट्टी के शिवलिंग, स्वयंभू शिवलिंग, पुराणलिंग, मनुष्‍यलिंग या परद शिवलिंग की पूजा करना चाहिए। इसमें भी आमजन को पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने का विधान है। आओ जानते हैं कि कैसे करते हैं पार्थिव शिवलिंग की पूजा।
 
पार्थिव शिवलिंग पूजा विधि- Parthiv shivling puja vidhi:-
  1. मिट्टी के शिवलिंग बनाकर उसे किसी शुद्ध पात्र में या पाट पर स्थापित करें।
  2. इसके बाद धूप और दीप प्रज्वलित करके कर्पर जलाएं।
  3. अब उस शिवलिंग पर थोड़ा सा जल अर्पित करें।
  4. इसके बाद पंचामृत यानी दूध, दही, घी, शहद और शक्कर मिलाकर अर्पित करें।
  5. अब पुन: थोड़ा सा जल अर्पित करें।
  6. इसके बाद गुलाल, अबीर, भस्म, सफेद चंदन, रुद्राक्ष, फूल, फल, प्रसाद आदि अर्पित करें।
  7. इसके बाद अंत में शिवजी की आरती उतारें। आरती के बाद प्रसाद वितरण करें।
  8. इसके बाद किसी गरीब को भोजन कराएं और अंत में खुद खाएं।
क्या है पार्थिव शिवलिंग : 
 
पार्थिव शिवलिंग पूजा का महत्व :
  1. पार्थिव पूजन से सभी प्रकार के भय दूर हो जाते हैं।
  2. इस शिवलिंग की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है
  3. पार्थिव पूजन से सभी तरह के दु:ख दूर होकर मनोकामना पूर्ण होती है। 
  4. शिव महापुराण अनुसार पार्थिव पूजन से धन, धान्य, आरोग्य और पुत्र की प्राप्ति होती है।
  5. कलयुग में मोक्ष की प्राप्ति और व्यक्ति की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पार्थिव पूजन सबसे उत्तम बताया गया है।
  6. कहते हैं कि कलिकाल में कूष्मांडा ऋषि ने इस पार्थिव शिवलिंग का पूजन प्रारंभ करवाया था। 
  7. जो भी व्यक्ति मिट्टी का शिवलिंग बनाकर पार्थिव शिवलिंग पूजन रुद्राभिषेक करता है, भगवान उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

19 March Birthday: आपको 19 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

नवरात्रि में करें पीली सरसों का यह अचूक उपाय, खुल सकते हैं धन प्राप्ति के रास्ते

चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा 2026: घटस्थापना, पूजा मुहूर्त, 9 रंग, क्या खाएं-क्या नहीं, पूरी जानकारी

अगला लेख