Hanuman Chalisa

श्रावण का पहला सोमवार आज, राशि अनुसार चढ़ाएं शिव को यह फूल, भोलेनाथ करेंगे हर संकट दूर

Webdunia
श्रावण मास में शिवजी को चढ़ने वाले पुष्प भी चारों ओर खिल उठते हैं ताकि भक्तगणों को पूजन सामग्री में कोई कमी नहीं आए। आक के फूल, बेलपत्र, धतूरे के फल, नीले पुष्प आदि। शिवजी को प्रसन्न करने हेतु सफेद आंकड़े के फूलों को चढ़ाकर प्रसन्न किया जा सकता है। 
 
यूं तो मंत्र कई हैं लेकिन आज के युग में जल्द फलदायी होने वाला व सबसे प्रिय शिव मंत्र महामृत्युंजय मंत्र से दूसरा और कोई नहीं है। यह रोग, शोक, दु:ख, जरा व मृत्यु के बंधनों से मुक्ति देने वाला सर्वश्रेष्ठ मंत्र माना गया है। 
 
महामृत्युंजय मंत्र को जपते हुए सफेद आंकड़े का फूल चढ़ाते जाएं व नित्य प्रति सोमवार को कम से कम 108 बार जप अवश्य करें। इस प्रकार आराधना करने से भगवान अवश्य मनोकामना पूरी करेंगे। 
 
मेष व वृश्चिक राशि वाले 109 बार कनेर के फूलों से, जो गुलाबी या लाल हो, चढ़ाते हुए मंत्र का जाप करें। 
 
वृषभ व तुला राशि वाले सफेद आक के फूलों से 108 बार मंत्रोच्चारण कर पूजा कर सकते  हैं।
 
मिथुन व कन्या राशि वाले बिल्वपत्र से यथाशक्ति मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि वाले सफेद चंदन का लेप कर सफेद आक के फूलों को चढ़ाते हुए मंत्रानुष्ठान करें।
 
सिंह राशि वाले पीले चंदन से पूजन कर गुलाबी कनेर के फूलों से मंत्र जप करें। 
 
धनु व मीन राशि वाले पीले फूल व हल्दी की माला से मंत्र का जाप करें।
 
मकर व कुंभ राशि वाले नीले फूलों को चढ़ाएं व नीलांजनी माला से जाप करें। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

bakrid ki kahani: बकरीद की कहानी

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख