Hanuman Chalisa

सावन का तीसरा सोमवार : जानिए आज के शुभ संयोग और शुभ मुहूर्त, कैसे लगाएं शिवजी की तस्वीर

Webdunia
सावन सोमवार विशेष : 
श्रावण मास तीसरा सोमवार शुभ संयोग 
 
 09 अगस्त 2021 को सावन का तीसरा सोमवार है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों द्वारा सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है।  
 
सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को था। सावन में सोमवार व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन सोमवार के दिन व्रत धारण कर महादेव की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं। सावन का चौथा सोमवार 16 अगस्त को पड़ेगा। 
 
आज पंचांग के अनुसार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन नक्षत्र आश्लेषा और चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा।
 
कर्क राशि में 2 और सिंह राशि में 3 ग्रहों का गोचर
सावन के तीसरे सोमवार को कर्क राशि में चंद्रमा और सूर्य की युति बनेगी, वहीं सिंह राशि में तीन ग्रहों की युति बन रही है। सावन सोमवार को सिंह राशि में शुक्र, मंगल और बुध ग्रह एक साथ विराजमान रहेंगे.... 
 
आज अश्लेषा के बाद मघा नक्षत्र, वरियान योग, किंस्तुघ्न करण और औदायिक योग सौम्य का मान है। इस दिन के व्रत से पुण्य की अभिवृद्धि और पूर्वाजित पापों का क्षय होगा।
 
आज के अभिजीत मुहूर्त
सावन के तीसरे सोमवार यानि 09 अगस्त 2021 को अभिजीत मुहूर्त प्रात: 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
 
आज राहुकाल कब है 
09 अगस्त को राहु काल का समय प्रात: 07 बजकर 26 मिनट से प्रात: 09 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। 
 
अभिजीत मुहूर्त में करें पूजन 
इस दिन अभिजीत मुहूर्त प्रात: 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है। इस समय कोई भी कार्य करने पर विजय प्राप्त होती है।
 
रोज की पूजा के साथ कुछ हटकर करें आज 
सावन के महीने में घर पर शिव परिवार व शिव जी की तस्वीर लगाने का विशेष महत्व है। मगर वास्तु अनुसार, तस्वीर को सही दिशा में रखने व इससे जुड़ी कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।आइए जानते हैं भगवान शिव की तस्वीर लगाने की सही दिशा....
 
घर में भगवान शिव की फोटो उत्तर दिशा में लगानी चाहिए।इससे घर में सुख और समृद्धि आती है।
 
वास्तु अनुसार घर पर क्रोध मुद्रा में शिवजी की तस्वीर व मूर्ति लगाने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। साथ ही रिश्तों में तनाव भी पैदा होता है।
 
खुश मुद्रा में शिव जी की तस्वीर लगाना शुभ होता है।वहीं नंदी पर विराजित शिवजी की तस्वीर लगाने से घर के बच्चों की एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।
 
भगवान शिव की सपरिवार तस्वीर को घर की ऐसी जगह लगाएं जहां पर वे आने-जाने वालों को आसानी से दिखाई दें।

ALSO READ: सावन सोमवार 2021 : तीसरा सोमवार 4 राशियों के लिए लाया है खुशखबरी

ALSO READ: सावन का तीसरा सोमवार : कौन से शुभ संयोग में करें पूजा और कब बचें राहुकाल से


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

24 May Birthday: आपको 24 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 25 to 31: साप्ताहिक राशिफल 2026, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है नया सप्ताह

Bakrid 2026: मुस्लिम लोग बकरीद क्यों मनाते हैं?

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

अगला लेख