श्रावण मास के तीसरे सोमवार को क्या करें कि भोलेनाथ हो जाएं प्रसन्न

Webdunia
सावन सोमवार पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक और श्रृंगार करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

इस दिन अभिषेक करने से भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

सोमवार के दिन भगवान शिव की प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। इस दिन शिव मंत्र और शिव आरती का पाठ करना अच्छा माना गया है।
 
श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित है।
 
यह माह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। 
 
इस माह आने वाले सोमवार का विशेष महत्व है। 
 
सावन माह में पूजा और जलाभिषेक करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
 
 सावन माह में सोमवार का व्रत मनोवांछित फल प्रदान करता है। 
 
सावन माह में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा पूरे मनोयोग से करें। 
 
सावन के सोमवार को की गई पूजा, व्रत तुरंत फल प्रदान करने वाले माने जाते हैं। 
 
दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए सावन के सोमवार को पति-पत्नी साथ में भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। 
 
भगवान शिव और माता पार्वती को चावल की खीर का प्रसाद अर्पित करें। 
 
अगर लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो सावन के सोमवार पर जल में थोड़े काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। 
 
आर्थिक समस्याओं से घिरे हैं तो सावन के सोमवार को अनार के जूस से भगवान शिव का अभिषेक करें। 
 
सावन में सोमवार के दिन उग्र स्वभाव वाले लोगों को उपवास रखना चाहिए। इससे उग्रता में कमी आती है। 
 
यदि कुंडली में राहु और केतु के साथ यदि चंद्र स्थित है तो सावन में सोमवार का व्रत अवश्य रखें। 
 
किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी है या तनाव बना रहता है तो सावन सोमवार का व्रत विशेष फलदायी है। 
 
परिवार में किसी को स्वास्थ्य विकार है तो सावन के सोमवार का व्रत रखें। 
 
श्रावण मास में भगवान अर्धनारीश्वर की मूर्ति घर में लाएं। 
 
अपने घर या प्रतिष्ठान पर नंदी पर सवार भगवान शिव का चित्र लगाएं। 
 
श्रावण मास में हनुमान जी की पूजा भी विशेष फलदायी है। 
 
शिव चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
 
श्रावण मास में उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।
 
 सावन माह में पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है। 

ALSO READ: सावन सोमवार 2021 : तीसरा सोमवार 4 राशियों के लिए लाया है खुशखबरी

सावन के तीसरे सोमवार को है अश्लेषा नक्षत्र, इस नक्षत्र के देव नाग महाराज हैं, जानिए खास बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Astro prediction: 4 जून 2024 को किस पार्टी का भाग्य चमकेगा, क्या बंद है EVM में

Tulsi : तुलसी के पास लगाएं ये तीन पौधे, जीवनभर घर में आएगा धन, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Bhaiyaji sarkar: 4 साल से सिर्फ नर्मदा के जल पर कैसे जिंदा है ये संत, एमपी सरकार करवा रही जांच

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Guru ketu gochar : गुरु और केतु के नवपंचम योग से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Weekly Forecast 2024 : 27 मई से 2 जून 2024, जानें नया साप्ताहिक राशिफल (एक क्लिक पर)

Weekly Calendar: साप्ताहिक पंचांग कैलेंडर मुहूर्त, जानें 27 मई से 2 जून 2024

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन क्या खास लाया है आपके लिए, पढ़ें 26 मई का दैनिक राशिफल

Bada Mangal : इस शुभ योग में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, जानें क्यों मनाते हैं?

Chanakya niti : अपने बच्चों को दे रहे हैं शिक्षा तो चाणक्य की ये बात भी मान लें, वर्ना पछताएं

अगला लेख