Hanuman Chalisa

श्रावण मास का दूसरा सोमवार, करें राशि अनुसार यह पूजन

Webdunia
शिवपुराण के अनुसार श्रावण माह में भगवान शिव पृथ्वी पर अवतरित होकर अपनी ससुराल गए थे वहां उनका स्वागत विशेष जलाभिषेक से हुआ था, मान्यता है कि प्रतिवर्ष श्रावण में भगवान शिव अपनी ससुराल जाते हैं, इसीलिए भू-लोकवासियों के लिए शिव कृपा प्राप्त करने का यह सर्वोत्तम मास है। 
 
मारकंडू ऋषि पुत्र मारकंडेय जी की अल्पायु थी जिसके मारकंडेय ने श्रावण मास में ही भगवान शिव की अराधना की थी और भगवान शिव का साक्षात्कार हुआ था। प्रथम बार महामृत्युंजय मंत्र का साक्षात्कार श्रावण मास में मारकण्डेय जी को हुआ था इसलिए भी श्रावण मास विशेष महत्वपूर्ण है। श्रावण मास का दूसरा सोमवार स्वास्थ्य के लिए उत्तम मनाना जाता है। जानिए राशि अनुसार कैसे करें इस दिन पूजन.... 
 
 राशियों के अनुसार करें पूजन 
 
मेष - शिवजी को लाल चंदन और लाल फूल चढ़ाना चाहिए, नागेश्वराय नम: का जप करना चाहिए।
 
वृष - शिवजी को चमेली का फूल चढ़ाकर रूद्राष्टक का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है।
 
मिथुन - शिवजी को धतूरा, भांग चढ़ाकर पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
 
 कर्क - शिवजी का भांग मिश्रित दूध से अभिषेक करना श्रेयस्कर होगा।
 
सिंह- शिव जी को आंकड़े के फूल अर्पित करने के साथ शिव चालीसा का पाठ करें।
 
 कन्या - शिव जी को बेलपत्र धतूरा, भांग आदि चढ़ाएं और पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।
 
तुला- मिश्रित दूध से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें।
 
वृश्चिक- शिवजी को गुलाब का फूल और बेलपत्र चढ़ाएं व रूद्राष्टक का पाठ करें।
 
धनु- शिव जी को पीले फूल चढ़ाएं व खीर का भोग लगाएं और तांडव स्त्रोत का पाठ करें।
 
 मकर - शिवजी को धतूरा भांग, बेलपत्र, कमल का फूल, चढ़ाने के साथ गौरी का पाठ करें।
 
 कुंभ - शिवजी का गन्ने व शहद से अभिषेक करें, पंचक्षरी मंत्र का जाप करें। 
 
 मीन - शिवजी को पंचामृत व पीले फूल और सफेद चंदन की माला अर्पित करें और पंचाक्षरी का पाठ करें।

ALSO READ: श्रावण का दूसरा सोमवार भी है विशेष, मिलेगा सेहत का वरदान, जानिए हर सोमवार की खासियत

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

13 June Birthday: आपको 13 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

मिथुन संक्रांति 2026: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धन-समृद्धि के अचूक उपाय

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, 6 राशियों को मिलेगी करियर, नौकरी और व्यपार में बड़ी सफलता

अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) में किए जाने वाले महादान कौन से हैं और उनका क्या फल मिलता है?

अगला लेख