shiv chalisa

14 और 15 दिसंबर को साल का अंतिम सूर्यग्रहण, पढ़ें खास सावधानियां

Webdunia
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 और 15 दिसंबर को लगेगा। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। 
 
14 दिसंबर को साल 2020 का अंतिम सूर्यग्रहण लगेगा। ज्योतिष और खगोलशास्त्र में ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं सूर्यग्रहण के बारे में खास जानकारियां....
 
कब लगेगा सूर्य ग्रहण
साल का अंतिम ग्रहण सूर्यग्रहण के तौर पर होगा। सूर्यग्रहण 14 दिसंबर 2020 को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू हो जाएगा। ग्रहण की समाप्ति 15 दिसंबर की रात को 12 बजकर 23 मिनट होगा।
 
साल 2020 में कितने ग्रहण
इस साल कुल 6 ग्रहण लगा था। जिसमें से 4 चंद्रग्रहण और 2 सूर्यग्रहण। साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को लगा था। अब 14 दिसंबर को साल 2020 का  अंतिम ग्रहण लगेगा।
 
सूर्य ग्रहण किस नक्षत्र और राशि में
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 और 15 दिसंबर को लगेगा। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा।
 
कहां-कहां दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, साउथ अफ्रीका अटलांटिक, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।
 
ग्रहण के दौरान सावधानियां
ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।
 
ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके।
 
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए। 
 
ग्रहण में स्त्री-पुरुष को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण में संतान पर बुरा असर पड़ता है।
 
सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। ग्रहण में कभी भी श्मशान घाट में नहीं जाना चाहिए।
 
सूतक लगने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। ग्रहण में किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता।
 
ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।
ALSO READ: 14 दिसंबर को वृश्चिक राशि में सूर्यग्रहण, जानिए खास बातें और 12 राशियों पर असर
ALSO READ: कब से लग रहा है खरमास? खरमास में न करें ये काम...
57 साल बाद पंचग्रही योग में मनेगी सोमवती अमावस्या, जानें खास बातें
14 दिसंबर को है मार्गशीर्ष सोमवती अमावस्या, कब और कैसे करें पूजा, क्या है इस दिन की कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 मार्च, 2026)

10 March Birthday: आपको 10 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

10 को शीतला सप्तमी 11 को शीतला अष्टमी रहेगी, जानिए कब क्या करें

सूर्य का मीन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख