Hanuman Chalisa

solar eclipse 2020 : 21 जून को सूर्य ग्रहण कैसा दिखेगा, जानिए समय और राशियों पर असर

Webdunia
solar eclipse 2020: 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगेगा। 21 जून को सूर्य ग्रहण भारत में देखने को मिलेगा। यह इस महीने का दूसरा ग्रहण है इसके पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण लगा था। 
21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगेगा। ग्रहण का ज्योतिष और खगोल शास्त्र दोनों में महत्व है। यह सूर्य ग्रहण 21 जून की सुबह 10 बजकर 13 मिनट से दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

इस ग्रहण की पूरी अवधि लगभग 3 घंटे की रहेगी। सूर्य ग्रहण वलयकार का होगा जिसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं। इसमें सूर्य आसमान में एक अंगूठी के आकार की तरह दिखेगा। 
 
21 जून को सूर्य ग्रहण के समय एक साथ 6 ग्रह वक्री चाल में होंगे। इन ग्रहों में शनि, गुरु, शुक्र, बुध और राहु-केतु होंगे। वक्री चाल को ग्रहों की उल्टी चाल कहते हैं।
 
30 दिनों के अंतराल में तीन ग्रहण है जिसमें पहला 5 जून को चंद्र ग्रहण हो चुका है। दूसरा 21 जून को सूर्यग्रहण और 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगेगा।
 
21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। यह ग्रहण सुबह 10 बजकर13 मिनट से शुरू हो जायेगा।
 
इस सूर्य ग्रहण में सूतक प्रभावी रहेगा। सूर्य ग्रहण पर ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। वहीं चंद्रग्रहण में ग्रहण 5 घंटे पहले लगता है। सूतक काल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता। सूतक 20 जून की रात 10 बजकर 5 मिनट से आरंभ होकर ग्रहण के समाप्ति तक रहेगा।
 
राशियों पर असर
 
शुभ- मेष, मिथुन, सिंह, कन्या
 अशुभ- वृषभ, कर्क, वृश्चिक, कुंभ
 मिलाजुला- तुला, मकर, मीन

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख