Hanuman Chalisa

Solar Eclipse 2025: सूर्य ग्रहण कब से कब तक लगेगा, कहां नजर आएगा, क्या है सूतक काल का समय, 12 राशियों पर प्रभाव

WD Feature Desk
शनिवार, 29 मार्च 2025 (08:31 IST)
Surya grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च और दूसरा 21 सितंबर 2025 को लगेगा। 29 मार्च का सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 02:21 बजे से शाम 06:14 बजे तक रहेगा। भारत में यह नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतकाल भी मान्य नहीं होगा। जानते हैं इस सूर्य ग्रहण के बारे में सभी कुछ। 
 
वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब से कब तक लगेगा?
सूर्य ग्रहण दिनांक: 29 मार्च 2025 शनिवार, चैत्र मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन यह सूर्य ग्रहण लगेगा।
सूर्य ग्रहण का प्रकार: यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यानी खग्रास ग्रहण।
सूर्य ग्रहण लगने का समय: भारतीय स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार दोपहर 02:21 बजे से शाम 06:14 बजे तक रहेगा।
किस राशि में लगेगा ग्रहण: यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। इस दिन मीन राशि में सूर्य और राहु के अतिरिक्त शुक्र, बुध और चंद्रमा उपस्थित होंगे।
 
सूर्य ग्रहण का सूतक काल: जहां पर भी सूर्य ग्रहण नजर आएगा वहां ग्रहण के 12 घंटे पहले से सूतककाल प्रारंभ हो जाएगा जो सूर्य ग्रहण की पूर्ण समाप्ति तक रहेगा। 
कहां नजर आएगा?
यह सूर्य ग्रहण बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राजील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा का पूर्वी भाग, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र, आदि में देखा जा सकेगा।
 
कहां नजर नहीं आएगा?
यह ग्रहण भारत सहित ईरान, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, बाली, चीन आदि देशों में दिखाई नहीं देगा। 
 
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव: 
शुभ प्रभाव:- इस ग्रहण का धनु, मकर और मिथुन राशि के लिए शुभ साबित होगा। 
अशुभ प्रभाव:- मेष, कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लिए अशुभ साबित होगा। 
मिलाजुल प्रभाव:- वृषभ, सिंह, तुला और कन्या राशि पर इसका मिलाजुला प्रभाव रहेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kalagnanam:रहस्यमयी ग्रंथ 'कालज्ञानम': सटीक हैं इस ग्रंथ की भविष्यवाणी, जानिए 10 बड़ी भविष्यवाणियां

मंगल का मीन राशि में गोचर, 6 राशियां 11 मई 2026 तक निपटा लें कार्य

Kalagnanam Granth: भविष्‍य मालिका ग्रंथ की तरह है भविष्यवाणियों का ग्रंथ- कालज्ञानम्

केदानाथ और बद्रीनाथ मंदिर धाम जाने से पहले कर लें ये जरूरी 5 तैयारियां

खप्पर योग बना खतरनाक: 4 राशियों को नुकसान, 4 को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

17 April Birthday: आपको 17 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

मीन राशि में बना चतुर्ग्रही योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

शनि की साढ़ेसाती: डरने की नहीं, जीवन बदलने का सुनहरा मौका

Akshaya Tritiya Special: चंद्रमा का वृषभ राशि में महागोचर: अक्षय तृतीया पर इन 3 राशियों की खुलने वाली है किस्मत की लॉटरी!

अगला लेख