Biodata Maker

25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा, कब होगा शुरू और किस राशि पर होगा बुरा असर

Webdunia
मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 (17:43 IST)
Second Surya Grahan 2022: इस बार वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। सूर्य ग्रहण के कारण एक दिन पूर्व यानी 24 अक्टूबर, सोमवार को दिवाली मनाई जाएगी। आओ जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण कब और किस समय लगेगा। इसका सूतक काल कब प्रारंभ होगा और यह किस जगह पर या देशों में दिखाई देगा।
 
कैसे होता है सूर्य ग्रहण | How does solar eclipse happen : वैज्ञानिकों के अनुसार जब धरती सूरज की परिक्रमा करती है और चंद्रमा धरती की परिक्रमा करता है। जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो वह सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढंक देता है और इसी घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता हैं।
 
ग्रहण का समय | Solar Eclipse Dat and Time: इस बार सूर्य ग्रहण का समय- 25 अक्टूबर को सायंकाल 04.29 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 05.42 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। ग्रहण के पहले और बाद तक सूतक काल रहता है। हालांकि इसके सूतक काल (Sutak kaal) का असर भारत पर नहीं होगा।
 
सूतक प्रारम्भ- 03:29 एएम
सूतक समाप्त- 06:09 पीएम
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण | Where will the solar eclipse be visible: यह सूर्य ग्रहण भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। भारत में इसका प्रभाव आंशिक होने के कारण यहां सूतक मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, यूरोप, अफ्रीका के कुछ देशों उत्तरी हिन्द महासागर, पश्चिमी एशिया आदि में अधिक समय दिखाई देगा। 
 
नई दिल्ली, बेंगलूरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, हेलसिंकी, मास्को, काबुल, इस्लामाबाद, तेहरान और बगदाद आदि कुछ प्रसिद्ध शहर हैं, जहां आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
 
 
सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर | Effect of solar eclipse on zodiac signs: 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि को तनाव, मिथुन को नौकरी, व्‍यापार में समस्‍या, कन्‍या को धन, रुपया-पैसों की तंगी तथा तुला राशि वालों को सेहत के मामले में ठीक नहीं रहेगा यानी इन 4 राशियों के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान संभल कर रहना आवश्‍यक होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

2026 में कब आएगा आपकी राशि का करियर टर्निंग पॉइंट? जानिए शुभ समय

धर्म योद्धा योग का प्रभाव: देश-दुनिया में बड़े बदलाव के संकेत, क्या बढ़ेगा तनाव?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 फरवरी, 2026)

18 February Birthday: आपको 18 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख