Hanuman Chalisa

सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को, जानिए 25 दान की सूची, कोई एक भी किया तो मिलेगी सफलता

Webdunia
शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (15:18 IST)
Surya Grahan Ka Daan 2022 April : 30 अप्रैल 2022 शनिवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) लगने जा रहा है। हालांकि यह सोलर एक्लिप्स भारत में नहीं दिखाई देगा और न ही इसका सूतक मान्य होगा। फिर भी इस सूर्य ग्रहण का भारत में भी असर होगा। ऐसे में कुछ सावधानियां रखने के साथ ही आप 25 में से कोई एक दान जरूर करें।
 
 
सूर्य ग्रहण का दान (Surya Grahan me daan Solar Eclipse 2022 Donation ):-
 
1. सूर्य ग्रहण के बाद जूते, चप्पल या खड़ाऊ दान करने से जीवन में समृद्धि का आगमन होता और राहु-केतु का प्रभाव कम होता है।
 
2. इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना या गोशाला में चारा दान करना पुण्य का कार्य है।
 
3. इस दिन पक्षियों को दाना देना लाभकारी होता है।
 
4. इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों अन्य दान करने से अमोघ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही, पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है।
 
5. इस दिन तर्पण के साथ पितरों के निमित्त पिंडदान जरूर करें क्योंकि इस दिन शनैश्चरी अमावस्या रहेगी। इससे पितरों को सद्गति की प्राप्ति होती है।
 
6. इस दिन कंबल दान करने से जहां राहु और केतु का बुरा प्रभाव नष्ट हो जाता है वहीं इससे करियर और कारोबार को सफलता मिलती है।
 
7. इस दिन पंचधान अनाज का दान करें। यानी गेहूं, जौ, मूंग, धान और तिल का दान करें। 
 
8. इस दिन सीधा दान दान करें। यानी घी, आटा, नमक, गुड़, तेल, शक्कर।
 
9. इस दिन वस्त्र दान करें। यानी कुर्ता, पायजामा, धोति आदि का दान करें।
 
10. इस दिन दूध, दही, घी, चावल और शहद दान करें।
11. इस दिन टोपी या साफा दान करें।
 
12. इस दिन नदी किनारे या नदी में दीपदान करें।
 
13. सूर्य ग्रहण के बाद सफाई कर्मी को सिक्के दान जरूर करें। 
 
14. इस दिन छाता दान करने से शनि का दूष्प्रभाव समाप्त हो जाता है। 
 
15. इस दिन मसूल की दाल का दान करें।
 
16. गुड़ और गेहूं का दान करें। गुड़ के साथ गेहूं या आटे का दान करने से जीवनभर खुशहाल रहेंगे और लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। धन की कमी नहीं होगी।
 
17. मंदिर में बादाम का दान करें।
 
18. पलंग, रजाई, गादी और तकियों का दान करें।
 
19. गाया का दान करें।
 
20. मिट्टी का घड़ा दान करें।
 
21. बर्तन का दान भी कर सकते हैं।
 
22. ग्रहण के बाद मौसमी फलों का दान करने से सेहत संबंधी समस्या का  निदान होता है।
 
23. ग्रहण के बाद सोना, चांदी या लोहे का दान करने से संतान और परिवार से संबंधित परेशानी का निदान होता है।
 
24. ग्रहण के बाद सुहागिनों को सुहाग और श्रृंगार की वस्तुओं का दान करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।
 
25. ग्रहण के बाद औषधि का दान करना भी शुभ माना गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

02 June Birthday: आपको 2 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

5th Bada Mangal 2026: 5वां बड़ा मंगल 2026: 12 राशियों के लिए धन-समृद्धि और संकट से मुक्ति के चमत्कारी उपाय

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

अगला लेख