राष्ट्रमंडल खेल 2022 से निशानेबाजी को हटाना भारत के लिए करारा झटका : बिंद्रा

Webdunia
शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (12:41 IST)
नई दिल्ली। ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले इकलौते भारतीय अभिनव बिंद्रा ने कहा कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को बाहर करना भारत के लिए करारा झटका होगा, खासकर युवा निशानेबाजों के लिए।
 
 
बिंद्रा ने यहां अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थामस बाक द्वारा भारत के ओलंपिक पदक विजेताओं के सम्मान समारोह के मौके पर कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि भारत और हमारे निशानेबाजों के लिए यह करारा झटका है।
 
भारतीय ओलंपिक संघ ने शहर के एक होटल में गुरुवार रात इस समारोह का आयोजन किया था। बिंद्रा ने कहा कि निशानेबाजी वैकल्पिक खेल है और बर्मिंघम खेलों के आयोजकों का कहना है कि उनके पास निशानेबाजी के आयोजन के लिए सुविधाएं नहीं हैं। डरबन में अगर ये खेल होते तो वहां निशानेबाजी होती।
 
डरबन में 2022 राष्ट्रमंडल खेल होने थे लेकिन आर्थिक अड़चनों के कारण उसने मेजबानी से इंकार कर दिया। इसके बाद खेलों की मेजबानी बर्मिंघम को दी गई। बर्मिंघम आयोजन समिति ने लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देकर निशानेबाजी को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से हटा दिया। भारत ने गोल्ड कोस्ट खेलों में निशानेबाजी में 7 स्वर्ण समेत 16 पदक जीते।
 
इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने कहा था कि निशानेबाजी को शामिल नहीं करने पर भारत को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का बहिष्कार करना चाहिए हालांकि आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि यह कड़ा कदम होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

IPL Playoff में बैंगलुरू ने बनाई जगह, चेन्नई को नहीं छूने दिया 200 रनों का आंकड़ा

IPL Playoff के लिए बैंगलूरू को चेन्नई को 201 रनों तक रोकने की जरूरत

शीर्ष पर काबिज कोलकाता को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेंगे राजस्थान

CSK vs RCB चेन्नई ने बैंगलूरू के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)

सुनील गावस्कर ने की रोहित शर्मा की तारीफ, कहा वर्ल्ड कप के लिए अच्छे संकेत

अगला लेख