Hanuman Chalisa

चोटिल एंडी मरे की मां बोलीं, वापसी में जल्दबाजी नहीं करेगा बेटा...

Webdunia
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (16:22 IST)
वुहान। विश्व के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे की मां जूडी मरे ने कहा कि कुल्हे की चोट के कारण पिछले कुछ समय से कोर्ट से दूर रहा उनका बेटा पूरी तरह से वापसी के लिए जल्दबाजी नहीं करेगा। फेड कप में ब्रिटेन की पूर्व कप्तान रहीं जूडी ने कहा, एंडी मरे पूरी तरह फिट होने के लिए आतुर हैं।


एंडी मरे 2016 में रैंकिंग में शीर्ष पर थे लेकिन इस साल की शुरुआत में कुल्हे के ऑपरेशन के बाद खेल से दूर रहने के कारण उनकी रैंकिंग 311 हो गई है। फिलहाल वे चुनिंदा टूर्नामेंटों में ही खेल रहे हैं। मरे अभी चीन में शेनझेन ओपन में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त डेविड गोफ्फिन को सीधे सेट में मात दी।

31 साल का यह खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के बाद सिर्फ एक और टूर्नामेंट में खेलेगा, जो बीजिंग में होगा। चीन के इस शहर में हो रहे वुहान ओपन में कोचिंग देने पहुंचीं जूडी ने कहा, उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। वे फिलाडेल्फिया रिहैब विशेषज्ञ के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, वे आराम करने पर पूरा ध्यान दे रहे, ताकि अगले (2019) सत्र में वे पूरी तरह से फिट रहें। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख