Biodata Maker

पिंक पैंथर्स के कैप्टन कूल अनूप कुमार ने कबड्डी से लिया संन्यास

Webdunia
बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (23:30 IST)
पंचकूला। कबड्डी के लीजेंड खिलाड़ी माने जाने वाले अनूप कुमार ने कबड्डी से संन्यास लेने की बुधवार को घोषणा कर दी। अनूप ने अपनी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के प्रो कबड्डी लीग के छठे संस्करण में पंचकूला में घरेलू चरण के दौरान संन्यास की घोषणा कर अपने 15 साल के शानदार करियर का समापन कर दिया। अपने करियर के दौरान अनूप ने अपनी टीम और खेल को नई बुलंदियों पर पहुंचाया। 
 
 
अर्जुन पुरस्कार विजेता अनूप ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर 2006 में श्रीलंका में दक्षिण एशियाई खेलों से शुरू किया था। वह उस भारतीय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे जिसने 2010 और 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे। 
 
उन्होंने 2014 में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी थी और उनकी कप्तानी में भारत ने 2014 एशियाई खेलों और 2016 विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते थे। अनूप ने प्रो कबड्डी के दूसरे सत्र में यू मुम्बा टीम की कप्तानी की थी और उसे चैंपियन बनाया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख