एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में चौरसिया चौथे, लाहिड़ी 5वें स्थान पर

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (14:35 IST)
नई दिल्ली। भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया और अनिर्बान लाहिड़ी एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट पर क्रमश: चौथे और 5वें स्थान पर चल रहे हैं।
 
पैनासोनिक ओपन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले चौरसिया ने ऑर्डर ऑफ मेरिट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वे दिल्ली गोल्फ कोर्स में 14 अंडर 274 के कुल स्कोर से संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। चौरसिया को इस प्रदर्शन से 20,017 डॉलर मिले जिससे उनकी कुल कमाई 3,60,778 हो गई है।
 
लाहिड़ी 3,20,150 डॉलर की कुल कमाई से 5वें जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्काट हैंड (4,34,029 डॉलर) तीसरे स्थान पर हैं। मलेशिया के गेविन ग्रीस 5,42,536 डॉलर की कमाई से ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले जबकि अमेरिका के डेविड लिप्सकी (4,61,179 डॉलर) दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। इस हफ्ते एशियाई टूर पर 10 लाख डॉलर इनामी रिसाट्र्स विश्व मनीला मास्टर्स का आयोजन किया जाएगा जिसमें चौरसिया अपना खिताब बचाने उतरेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख