rashifal-2026

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बर्नार्ड टामिच को नहीं दी पुरस्कार राशि

Webdunia
शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (11:03 IST)
लंदन। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बर्नार्ड टामिच को विंबलडन के पहले दौर का मुकाबला महज 58 मिनट में जीत की कोशिश किए बिना गंवाने के आरोप में 45000 पाउंड की इनामी राशि से वंचित कर दिया गया। 
 
टामिच पर इससे पहले भी मैच के दौरान जीतने की कोशिश नहीं करने के आरोप लग चुके हैं। मंगलवार को विंबलडन में ऑस्ट्रेलिया का यह विवादास्पद खिलाड़ी महज 58 मिनट में फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से 2-6, 1-6, 4-6 से हार गया। यह मुकाबला विंबलडन के इतिहास का दूसरा सबसे छोटा मुकाबला था। 
 
रोजर फेडरर ने 2004 में कोलंबिया के एलेजांद्रो फाला को इससे 4 मिनट पहले पराजित किया था। ऑल इंग्लैंड क्लब की ओर से जारी बयान में गुरुवार को कहा गया, मैच रेफरी के विचार में विंबलडन के पहले दौर में जो विल्फ्रेड सोंगा के खिलाफ बर्नार्ड टामिच का मुकाबला पेशेवर मानकों के मुताबिक नहीं था। 
 
उन्होंने बताया, इसलिए उन पर 45000 पाउंड की अधिकतम राशि का जुर्माना लगाया गया है जो उनकी पुरस्कार राशि से काटा जाएगा। दो साल पहले भी टामिच पर जुर्माना लगा था जब उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने चोट का बहाना किया था और जर्मनी के मिशा ज्वेरेव से हार में बोरियत की शिकायत की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख