बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न

Webdunia
सोमवार, 29 अप्रैल 2019 (18:41 IST)
नई दिल्ली। स्टार पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट की देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न के लिए सिफारिश की गई है।
 
बजरंग के नाम की पिछले साल भी खेलरत्न के लिए सिफारिश की गई थी लेकिन गत वर्ष खेलरत्न भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू को प्रदान किया गया था। वर्ष 2018 में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता बजरंग ने उन्हें नजरअंदाज किए जाने पर खासी नाराजगी जताते हुए अदालत तक जाने की धमकी दे डाली थी लेकिन अपने गुरु योगेश्वर दत्त के समझाने पर उन्होंने यह इरादा छोड़ दिया था।
 
हाल में चीन के शियान में एशियाई चैंपियनशिप में 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग को तब उनके गुरु योगेश्वर ने समझाया था कि वे सिर्फ अपने खेल पर ध्यान रखें और पुरस्कार अपने आप आते रहेंगे। बजरंग को इस साल के शुरू में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
 
भारतीय कुश्ती महासंघ ने एशियाई चैंपियन बजरंग के साथ-साथ महिला पहलवान विनेश के नाम की भी खेलरत्न के लिए सिफारिश की है। विनेश ने पिछले वर्ष राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और हाल की एशियाई चैंपियनशिप में 53 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
 
इनके अलावा राहुल अवारे, हरप्रीत सिंह, दिव्या काकरान और पूजा ढांडा के नामों की अर्जुन अवॉर्ड के लिए तथा वीरेन्दर कुमार, सुजीत मान, नरेन्दर कुमार और विक्रम कुमार की द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए सिफारिश की गई है। भीम सिंह और जयप्रकाश के नाम लाइफटाइम ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए भेजे गए हैं।
 
पिछले 3 वर्षों में बजरंग ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। अगले टोकियो ओलंपिक में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद माने जा रहे बजरंग ने 2017 की एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2018 में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण, विश्व चैंपियनशिप में रजत और एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक तथा 2019 में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
 
महिला पहलवान विनेश का नाम इस साल प्रतिष्ठित लॉरियस विश्व खेल पुरस्कारों के लिए नामित किया गया था और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे पहली भारतीय एथलीट थीं। विनेश का नाम कमबैक 'प्लेयर ऑफ द ईयर' के लिए नामित हुआ था जिसमें लीजेंड गोल्फर टाइगर वुड्स भी शामिल थे।
 
महिलाओं में पूजा ढांडा ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। दिव्या ने एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता जबकि पिछले साल उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक हासिल किया। राहुल अवारे ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था जबकि ग्रीको रोमन पहलवान हरप्रीत सिंह ने चीन में हुई एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख