सहायक कोच स्टुअर्ट वाटकिस ने सुनील छेत्री को खतरनाक खिलाड़ी बताया

Webdunia
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (19:38 IST)
कोलकाता। बांग्लादेश के सहायक कोच स्टुअर्ट वाटकिस ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप क्वालीफायर मैच में उनका करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री उनके खिलाड़ियों के लिए खतरनाक होगा। 
 
दोहा में एशियाई चैम्पियन कतर के खिलाफ भारत के गोलरहित ड्रॉ में छेत्री को बुखार के कारण बाहर बैठना पड़ा था लेकिन वह यहां ग्रुप ई के इस मैच में खेलने को तैयार हैं। 
 
वाटकिस ने मंगलवार को यहां होने वाले मुकाबले से पहले कहा, ‘निश्चित रूप से, सुनील सबसे ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी है जो उसके गोल की संख्या से भी पता चलता है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘वह बेहतरीन खिलाड़ी है, जिसका गोल करने का भी शानदार रिकॉर्ड है।’ छेत्री ने गुवाहाटी में पिछले महीने ओमान से मिली 1-3 की हार वाले मुकाबले में अपना 72वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा था। वाटकिस 2015-16 सत्र में पूर्व आई लीग क्लब भरत एफसी के साथ थे और छेत्री के खेल को देख चुके हैं। 
 
वाटकिस ने छेत्री के बारे में कहा, ‘उसकी ज्यादा कमजोरियां नहीं हैं। पिछले कुछ समय से वह बेहतर से बेहतर ही होता जा रहा है। हमारी टीम के लिए उसे रोकना चुनौतीपूर्ण होगा।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख