Covid-19 के खिलाफ एएफसी के वीडियो जागरूकता अभियान में दिखेंगे भूटिया

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2020 (18:24 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के कोविड​​-19 महामारी के बारे में जागरूकता अभियान में दिखाई देंगे। इस महाद्वीपीय संस्था ने इसकी जानकारी दी।
 
‘ब्रेक द चेन’ नाम के इस अभियान में एशिया के कुछ बेहतरीन फुटबॉलर दिखाई देंगे जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा स्वास्थ्य संबंधित दिशा निर्देशों को साझा किया जाएगा। 
 
एएफसी ने बयान में कहा कि इस अभियान में भूटिया के अलावा 2018 एएफसी में चुनी गई साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी वांग शुआंग और 2016 एएफसी चैंपियंस लीग विजेता ली डोंग जैसे बड़े खिलाड़ी सीरीज के आगामी हिस्सों में संदेश देते नजर आएंगे। 
 
भूटिया पहले भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने देश के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे लेकिन बाद में मौजूदा राष्ट्रीय कप्तान सुनील छेत्री ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। भूटिया को 2014 में एएफसी एशियाई फुटबॉल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख